बुधवार, 20 दिसंबर 2017

पोदार शिक्षण संस्थाओं का वार्षिकोत्सव ‘‘देश मेरा रंगीला‘‘ का आयोजन

नवलगढ: दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित शिक्षण  संस्थाओं का संयुक्त वार्षिकोत्सव ‘‘देश  मेरा रंगीला‘‘ सेठ जी बी पोदार काॅलेज के मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री वर्तमान नवलगढ विधायक  डाॅ राजकुमार शर्मा थे। विशिष्ठ  अतिथि अखिल शुक्ला एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सीकर  महेष शर्मा थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ पोदार ट्रस्ट के सीईओं राजेश  सैनी ने किया। अध्यक्ष एवं अतिथियों ने भगवान गणेश  एवं सरस्वती के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर किया। देष मेरा रंगीला कार्यक्रम के तहत पोदार शिक्षण  संस्थाओं के छात्र एवं छात्राओं ने भारत के विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों जिसमें राजस्थान का घूमर, गुजरात का गरबा, असम का बिहू, कत्थक, कुचीपुडी, भरत नाटय्म जैसे जीवन्त नृत्य प्रस्तुत कर दर्षकों के बीच भारत की विविधता में एकता वाली संस्कृति को साकार कर दिया। छात्र -छात्राओं ने एक से बढकर एक शानदार प्रस्तुतियां पेष कर उपस्थित दर्शकों  की खूब तालियां बटोरी।
मुख्य अतिथि डाॅ राजकुमार शर्मा ने अपने सम्बोधन में पोदार ट्रस्ट का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस रामसा पीर की पूज्य स्थली नवलगढ को सेठ आनन्दीलाल पोदार के रूप में एक ऐसाभामाशाह  मिला जिन्होंने न केवल स्वतंत्रता सैनानियों को आर्थिक सहायता दी बल्कि आजादी से पूर्व जहां शिक्षा  एक सपना मात्र था। उस समय उन्होंनें नवलगढ में शिक्षा  का दीप जलाकर आम जन को नई राह दिखाई और मैं आभार प्रकट करता हॅॅू कि कांतिकुमार आर पोदार एवं पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार का जिन्होंने शिक्षा  के इस वट वृक्ष की जडों को आज भी जमाए रखा है।
विषिष्ट अतिथि अखिल शुक्ला ने पोदार शिक्षण  संस्थाओं के समस्त स्टाफ एवं छात्र -छात्राओं की प्रशंसा  करते हुए कहा कि आज के इस कार्यक्रम में हकीकत में एक विशाल  भारत के दर्शन  हुए और इन्होंने भारत की विविधता वाली संस्कृति को जीवन्त रूप प्रदान कर दिया है साथ ही उन्होंने पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार को बधाई देते हुए कहा कि आपने बेटी पढाओ देश  बढाओं एवं ‘‘स्वच्छ भारत - स्वस्थ भारत‘‘  अभियान जैसे कार्यक्रम शिक्षा  के साथ साथ चलाकर बच्चों के सर्वांगीण विकास करने का प्रयास किया। उसके लिए हम दिल से आपके आभारी है।
विषिष्ट अतिथि के रूप में महेश   शर्मा ने कहा ने कि पोदार संस्थाओं के प्रबन्धकों के द्वारा शेखावाटी क्षैत्र में शिक्षा के उत्थान एवं प्रचार प्रसार में काफी योगदान दिया जा रहा है। इनके शिक्षा  के क्षैत्र में किये गये योगदान को कभी नहीं बुलाया जा सकता है।
पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि भारत एक सम्मिलित रूप में उच्च कोटि की परम्पराओं, संस्कृति एवं प्रषंसनीय धरोहर वाला देष है। भारत का गौरवमयी इतिहास जो हजारों वर्ष पुराना है वह विभिन्न संस्कृतियों, विचारों से भरा हुआ एक दूसरे को एकता के सूत्र में बांधता हुआ भारतीय उपमहाद्वीप बनाता हैं। इस संस्कृति में हमें हजारों विलक्षणाएं जैसे विभिन्न धर्म, सम्प्रदाय, भाषा, रहन-सहन, खान-पान और वेषभूषा के दर्शन  होते है। फिर भी एक दूसरे को एकता के सूत्र में बांधते हुए यह संस्कृति आज भी पुष्पित और पल्लिवित हो रही है। आज इस कार्यक्रम में पोदार शिक्षण  संस्थाओं के विद्यार्थी दी आन्नदीलाल पोदार ट्रस्ट के तत्वाधान में अपनी प्रस्तुतियां दे रहे है। इन बच्चों की प्रस्तुतियों की एक झलक मंत्र मुग्ध कर देने वाली है। देष मेरा रंगीला कार्यक्रम का मुख्य उद्देष्य भारत की विविधता में उन्होंने अभिभावकों और वहाँ उपस्थित  सभी लोगो का  दिया और  कहा कि विद्यार्थी नवलगढ का ही नहीं बल्कि  पूरे देष का भविष्य है। एकात्मकता को चित्रित करना है।  मैं यहां उपस्थित सभी अभिभावको एवं  कार्यक्रम में पधारे अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करती हूॅ।
इस अवसर पर पोदार ट्रस्ट के सचिव प्रो एम सी मालू, शयश  मल्हौत्रा  एवं  रविन्द्र पुरोहित तथा पोदार संस्थाओं के प्राचार्य, स्टाफ, विद्यार्थी एवं बडी संख्या मंें अभिभावक उपस्थित थें। पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कांतिकुमार आर पोदार ने पोदार शिक्षण  संस्थाओं के संयुक्त वार्षिक उत्सव में भाग लेने वाले बच्चों को शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि पोदार ट्रस्ट का प्रारम्भ से ही यह प्रयास रहा है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास  हो इसलिए पोदार ट्रस्ट षिक्षा के साथ साथ ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कराता रहा है एवं भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम होते रहेगे जिससे बच्चों को प्रोत्साहन मिले एवं उनकी कलात्मक प्रतिभा में और निखार आ सकें।


Share This