Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

छठी परमहंस दिव्य संदेश यात्रा का समापन

गोगामेड़ी स्थित समाधि स्थल पर हुई महाआरती
चिड़ावा।
नगरदेव परमहंस बावलिया बाबा के 105वें निर्वाणोत्सव पर निकाली गई छठी दिव्य संदेश यात्रा का शुक्रवार दोपहर को समापन हुआ। गोगामेड़ी स्थित बावलिया बाबा के समाधि स्थल पर भक्तों ने दिव्य रथ में विराजमान बावलिया बाबा के स्वरूप की आरती उतारी। इस दौरान भक्तों को बाबा के प्रिय सेळ-बड़ों का प्रसाद वितरित किया गया। इससे पहले मंदिर महंत महेश पुजारी की अगुवाई में बावलिया बाबा भक्त मंडल के संयोजक पं. प्रभुशरण तिवाड़ी और यात्रा में शामिल अन्य लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। भक्तों ने शेखावाटी के साईं बावलिया बाबा के जयकारे लगाए। गौरतलब है कि 8 दिसंबर को चिड़ावा से शुरू हुई यात्रा पिलानी, सूरजगढ़, बुहाना, सिंघाना, कॉपर, खेतड़ी, नीमकाथाना, झुंझुनूं, मंडावा, सीकर, रींगस, चौंमू, जयपुर औ गोनेर  की ढाणी हाकिम साहिब सहित 50 से अधिक स्थानों पर आरती, मंगलपाठ व साहित्य वितरण के जरिए बाबा का गुणगान कर वापस चिड़ावा पहुंची। इस अवसर पर धर्मपाल मिठारवाल, पार्षद शिवलाल सैनी, महेन्द्र मोदी, डॉ. हरीश चौधरी, संजय दायमा, श्रवण पारीक, बालकिशन चौरासिया, रामसिंह देग इंडाली, सुरेश शेखावत, रामावतार सेन, ग्यारसीलाल, सेकेंदर चौधरी, अरुण जोशी, आशीष चौधरी, विक्की सोलंकी और अमित शिवानीवाल सहित बड़ी संख्या में बावलिया भक्त शामिल थे।