Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जनता सरकार को देख रही है निराशा भरी नजरों से- डॉ राजकुमार शर्मा

खबर - अमित तिवारी 
तीन साल में विपक्ष को कोसने के अलावा सरकार कुछ नहीं कर रही : निरूपम
नवलगढ़ के विधायक डाॅ. राजकुमार शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों ने किया भव्य स्वागत
वलसाड:-
मुंबई कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष संजय निरूपम ने कहा कि केंद्र की वर्तमान भाजपा सरकार ने पिछले तीन साल में सरकार को कोसने के अलावा कुछ नहीं किया है। सरकार ने देश में शासन प्रणाली को अनियंत्रित कर दिया है। विकास के नाम पर देश में कुछ नहीं हो रहा है, लगातार तीन सालों में प्रधानमंत्री ने देश के प्रमुख तीनों मुद्दों आतंकवाद, भ्रष्टाचार, महंगाई पर अभी तक कोई रूख स्पष्ट नहीं किया है। मुंबई में कांग्रेस की बागडोर संभालने वाले निरूपम शुक्रवार को जिले के पारडी में कांग्रेस उम्मीदवार भरतभाई पटेल के समर्थन में हुई चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मौजूद लोगों ने कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं प्रवासी राजस्थानियों की ओर से विशिष्ट अतिथि नवलगढ़(शेखावाटी) से विधायक डाॅ. राजकुमार शर्मा का साफा, शाॅल व श्रीफल भेंटकर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के बाद विधायक डाॅ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने देश में आपसी सौहार्द्र का स्वस्थ माहौल कायम किया। लगातार 60सालों में देश को एक न ई दिशा देकर विश्व पटल पर लाकर खड़ा किया है। वर्तमान सरकार ने देश को भावुक मुद्दों पर देश के साथ सिर्फ छलावा करने का काम किया है। कांग्रेस सरकार के किए गए कामों पर पट्टिका लगाने के अलावा कुछ नहीं किया है। आज देश की जनता सरकार को निराशा भरी नजरों से देख रही है। गुजरात के विधानसभा चुनावों में प्रदेश की सरकार के कथित फैसलों से खफा होकर आईना दिखा देगी। इस दौरान राजस्थान के पूर्व मंत्री सुनील परिहार, मुंबई विधायक बलदेव खोसला, वापी कांग्रेस अध्यक्ष निमेष भाई सहित काफी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।