Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पोदार काॅलेज में मनाया आर्मी डे

नवलगढ:दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था सेठ जी बी पोदार काॅलेज में पोदार ट्रस्ट द्वारा चलाई जा रही मुहिम ‘‘ हमारे जवान -हमारी शान‘‘ के तहत एन सी सी कैडेट्स ने 70वां आर्मी डे मनाया। इस मौके पर एन सी सी कैडेट्स को सेना दिवस के बारे में पोदार काॅलेज प्राचार्य डाॅ सत्येन्द्र सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि आज 15 जनवरी को जनरल के एम करियापा के सन् 1949 में अन्तिम अंग्रेजी शीर्ष कमाण्डर जनरल बुचर से भारतीय सेना के शीर्ष कमाण्डर का पद भार ग्रहण करने के उपलक्ष में मनाया जाता है। यह दिन भारत में थल सेना दिवस देष के जांबाज रणवाकरों की सहादत पर गर्व करने का एक विषेष मौका है। 15 जनवरी 1949 के बाद से ही भारत की सेना बिट्षि सेना से पूरी तरह मुक्त हुई थी इसलिए 15 जनवरी को थल सेना दिवस घोषित किया गया। इस दिन के एम करियापा को भारतीय सेना का कमांडर इन चीप बनाया गया था। इस दिन सैनिक खुद से पहले देष सेवा का संकल्प लेते है।
पोदार ट्रस्ट के चैयरमेन कांतिकुमार आर पोदार व पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार का मानना है कि आज का दिन जांबाज रणवांकरों पर गर्व करने का दिन है इस दिन सभी एन सी सी कैडेट्स को देष सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए।