शनिवार, 27 जनवरी 2018

कलश यात्रा के साथ गो कथा शुरू

खबर - हर्ष स्वामी
खेतड़ी नगर। केसीसी के नेहरू मैदान में शनिवार से सात दिवसीय गो कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व अशोकसिंह शेखावत, चौधरी अजीतसिंह एवं देवराम सैनी की मुख्य यजमानी में थर्ड सेक्टर स्थित बालाजी मंदिर से  महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए कलश यात्रा निकाली जिसमें स्कूली बच्चों नेे भी भाग लिया। मंदिर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा जगदंबा मार्केट, थर्ड सेक्टर, पिक्चर मैदान, राजपूत धर्मशाला, हाट बाजार, एसबीआई बैंक होते हुए कथा स्थल पहुंची। 251 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। मैदान में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गो कथा का शुभारंभ किया गया। गो कथावाचक साध्वी निष्ठा गोपाल ने मातृ शक्ति, धरती मां व गो माता का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि तीनों माताओं को मानने से राष्ट्र की उन्नती होती है। इस मौके पर सुरेश कुमार शर्मा, विजय कुमार शर्मा, सुशिल शर्मा, कैलाश शर्मा, घीसाराम अग्रवाल, महेश सिंघानियां, सीताराम अग्रवाल, मातु मिस्त्री, धर्मपाल कुमावत, हनुमान प्रसाद यादव, नितिन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। कथा प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक चलेगी, दो फरवरी को कथा का समापन होगा।

Share This