Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

हर्षोउल्लास के साथ मनाया मकर सक्रांति पर्व

खबर - पवन शर्मा
सांसद संतोष अहलावत ने परिजनों व समर्थको संग उठाया पतंगबाजी का लुत्फ़।  
सूरजगढ़। उपखंड क्षेत्र में रविवार को 
मकर सक्रांति पर्व पुरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। मिठाई और पतंगों की दुकानो पर सुबह से ही भीड़ रही। बच्चो व युवाओ ने अवकाश का दिन होने के बाद पुरे दिन 
पतंगबाजी का लुत्फ़ उठाया। झुंझुनू सांसद संतोष अहवालत ने अपने आवास पर  परिजनों और चैयरमेन सुरेंद्र चेतीवाल ,पार्षद राकेश नांदवाला ,सहवृत सदस्य अनुज कानोडिया ,राजेंद्र सौंकरिया ,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा ,संतोष कुमावत ,तुफैल पठान ,संजय स्वामी ,अर्जुन सैनी ,उम्मेद कुमावत सहित अन्य समर्थको के साथ पतंगबाजी का लुत्फ़ उठाया। वही इस दौरान मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। दिन भर दान पुण्य का दौर भी चलता रहा। वही गरीब व असहाय लोगों के लिए व्यापारियों व सक्षम लोगों ने जगह जगह स्टाल लगाकर उन्हें खाने-पीने की सामग्री का वितरण भी किया।