मंगलवार, 9 जनवरी 2018

बुहाना के देवलावास का नोबल स्कूल पद्माक्षी पुरस्कार में प्रदेश में अव्वल

खबर - सुरेंद्र डैला
बुहाना.  सत्र 2016-17 में राज्य सरकार पद्माक्षी  पुरस्कार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 8, 10 एवं 12 की परीक्षाओं में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली लड़कियों को बसंत पंचमी को देगी।  राज्य सरकार द्वारा 5 करोड़ 82 लाख रुपए राशि के पद्माक्षी पुरस्कार के रुप में प्रदान करेगी। इस बार पद्माक्षी पुरस्कार 8 वीं की 273 बालिकाओं को 10 वीं की 262, 12 वीं की 261 और कक्षा 8 (संस्कृत विभाग), प्रवेशिका एवं वरिष्ठ उपाध्याय की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 21 बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा।
 पुरस्कार स्वरूप कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका को 40 हजार रुपए, कक्षा 10 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका को 75 हजार रुपये तथा 12वीं में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को एक लाख रुपये राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा. उन्होंने बताया कि कक्षा 12वीं एवं वरिष्ठ उपाध्याय की बालिकाओं को पुरस्कार राशि के अतिरिक्त स्कूटी भी दी जाएगी।
पुरे प्रदेश में चार विद्यालय ऐसे हैं जिनकी एक साथ तीन बालिकाएँ इस सूचि में शामिल हैं एवं झुंझुनूँ जिले में एकमात्र नोबल पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल देवलावास की तीन बेटियों एकता , अमिषा एवं प्रिती को यह पुरस्कार मिलेगा। विद्यालय में हुए संक्षिप्त कार्यक्रम में तीनों बालिकाओं को पुरुस्क्रत किया गया। इस मौके पर विद्यालय चैयरमैन एस. एस. नेहरा , निदेशक इंजि. एस. एस. नेहरा , प्रधानाचार्य क्रष्ण कुमार , विजयसिंह सहित पुरा स्टॉफ मोजुद रहा। 

Share This