खबर - जयंत खांखरा /नरेंद्र स्वामी
प्रतिमा पर फूल व दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत
खेतङी।
कस्बे के विद्याश्रम स्कूल में पत्रकारिता के भीष्म पितामह पंडित झाबरमल
शर्मा की 130 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित झाबरमल
शर्मा के पौत्र छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री व रायपुर ग्रामीण के विधायक
सत्यनारायण शर्मा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉक्टर
जितेंद्र सिंह व निजी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष फतेह सिंह शेखावत रहे।
कार्यक्रम में पंडित झाबरमल शर्मा की प्रतिमा पर फूल मालाएं हुए दीपक जलाकर
कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि सतनारायण शर्मा ने पंडित झाबरमल
शर्मा को एक महान विभूति बताया उन्होंने कहा इनकी पत्रकारिता उस समय की जब
अंग्रेजों का शासन था जहां बोलने पर भी पाबंदी थी लिखना तो दूर की बात है।
उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से सेवा की आज विश्व में उनका नाम है। वही
कार्यक्रम में शिरकत करने आए बिहार के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा
ने पंडित झाबरमल शर्मा स्वामी विवेकानंद व राजा अजीत सिंह को त्रिमूर्ति की
संज्ञा देते हुए कहा कि इनका आपस में इतना मेलजोल था आपस में बैठकर चर्चा
भी करते थे। पंडित झाबरमल शर्मा ने राजा अजीत सिंह व स्वामी विवेकानंद को
भी समय-समय पर मार्गदर्शन देते थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामकिशन
मिशन के सचिव आत्मनिष्ठ आनंद महाराज ने बताया कि मिशन में बन रहे म्यूजिक
में स्वामी विवेकानंद, राजा अजीत सिंह व पंडित झाबरमल शर्मा की भी जीवनी की
पुस्तकें रखी जायेगी व इनकी फोटो व इनसे से संबंधित सामग्री भी म्यूजियम
में रखी जाएंगी। कार्यक्रम के संयोजक गोपाल कृष्ण शर्मा ने आगंतुक का आभार
जताते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।