Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पोदार हिन्दी माध्यम स्कूल के विद्यार्थियों ने किया वृक्षारोपण

नवलगढ़:- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था पानाबाई रामनाथ पोदार सीनियर सैकण्डरी स्कूल एवं पोदार प्राथमिक विद्यालय में पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार द्वारा शुरू की गई ‘‘वृक्ष लगाओ - भविष्य बचाओ’’ मुहिम के तहत् वृक्षारोपण किया गया जिसके तहत् विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। प्राचार्य डाॅ पुनम चन्द जोशी ने छात्रो को सम्बोधित करते हुये कहा कि पर्यावरण संरक्षण करना हम सबका सामुहिक उतरदायित्व बनता है जिसके तहत् हमें पर्यावरण को शुद्ध बनाये रखने के लिए वृक्ष लगाना और जब तक वे बडे़ न हो जाये तब तक उनकी देखभाल करना आवश्यक है। प्राथमिक विद्यालय के इन्चार्ज श्री आर.एस. शेखावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्ष लगाना अतिआवश्यक है इन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि मकर सक्रांति पर्व को ध्यान में रखते हुये सभी विद्यार्थियों को चाईनीज मांझे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी और सभी विद्यार्थियों को चाईनीज मांझे के बहिष्कार करने के लिए प्रेरित किया।
    पोदार ट्रस्ट के चैयरमैन कान्तिकुमार आर पोदार एवं ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार की हमेशा यही सोच रही है कि बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिकाधिक जागरूक किया जाये।