बुधवार, 31 जनवरी 2018

पोदार जी.पी.एस. में हुआ वार्षिक खेल उत्सव

नवलगढ़:- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा चलाई गई मुहिम‘‘ स्वस्थ तन - स्वस्थ मन ‘‘  अभियान के तहत श्रीमती गोदावरी बाई रामदेव पोदार सी. सै. अंग्रेजी माध्यम एवं पोदार टायनी टोडलर में वार्षिक खेलोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें एल.के.जी. से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय के खेल मैदान में 100 मीटर रेस, लाॅंग जम्प, हाई जम्प, सोर्टपुट, भाला फेंक, आदि अनेक मुख्य खेलों की प्रतियोगिताओं के साथ-साथ अनेक (मनोरंजक खेलों) जैसे जलेबी रेस, फ्राॅग रेस, हर्डल रेस, बाॅस्केट बाॅल आदि अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिनमें से चयनित विद्यार्थियों की प्रतियोगिता खेल दिवस के अवसर पर करवाई गई। इससे पहले खेल सप्ताह का आयोजन किया गया था। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन हुआ। पोदार जी.पी.एस प्राचार्य विष्णु गुप्ता एवं पोदार जीपीएस उप- प्राचार्या व टायनी टोडलर प्राचार्या सुश्री प्रेमलता व प्रशासनिक अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों का उत्साह बर्धन किया गया। ये प्रतियोगिताएँ शारीरिक शिक्षक संजय शर्मा के निर्देशन में आयोजित कराई गई। इस मौके पर अभिभावक एवं समस्त स्टाॅफ उपस्थित था। प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थियों को  फरवरी में पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत किया जावेगा।
    दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कान्तिकुमार आर पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार की हमेशा से ही स्कूल स्तर पर खेल-कूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए तत्पर रहते है। इनका मानना है कि खेलों के प्रति बच्चों में अधिकाधिक रूचि पैदा की जाए। जिससे विद्यार्थी जीवन में खेलों के महत्व को समझ सकें।


Share This