Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सडक किनारे रेहडी खडी करने पर होगी जब्त

खबर - हर्ष स्वामी
पुलिस ने दस वाहनो के काटे चालान, जुर्माना किया वसुल
सिंघाना। यातायात पुलिस द्वारा सिंघाना सर्किल पर शुक्रवार को अवैध वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस के जवान नरेश कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कस्बे में शुक्रवार को एएसआई वीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में अवैध वाहनो के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दस वाहनो के चालान काटे गये तथा दो गाडियो के कागजात नही मिलने पर जब्त की कार्यवाही की गई। वाहन चालको से 19 सौ रूपयो का जुर्माना भी वसुला गया। इस मौके पर बिना हेलमेट, बिना कागजात तथा ओवरलोड़ वाहनों को चेक किया गया। एएसआई विरेंद्र यादव ने बताया कि सडक किनारे खड़े रहने वाले रेहडी ठेले वालों को भी सडक किनारे रेहड़ी नही खड़ी करने की हिदायत दी तथा रोडवेज बस चालको को सही तरीके से बस को खडी करने के भी निर्देश दिये गये। इस दौरान टीम में कांस्टेबल खेमचंद मय जाब्ते के मौजूद थे।