खबर - पवन शर्मा
विधायक श्रवण कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न
सूरजगढ़ ।
गुरुवार को अलवर ,अजमेर के लोकसभा और भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ विधानसभा के
उप चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिली अपार सफलता के बाद सूरजगढ़
विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओ में ख़ुशी का माहौल छा गया।
दोपहर बाद परिणामो की घोषणा के बाद जिले के कांग्रेस के कदावर नेता और
सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की जीत
का जमकर जश्न मनाया। कस्बे के मुख्य बाजार में गाँधी चौक परिसर में विधायक
श्रवण कुमार के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओ की जीत का जश्न मनाया। इस
दौरान विधायक श्रवण कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत में महात्मा गांधी की
प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया और कार्यकर्ताओ को मिठाई
बांटी। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी करते हुए नारेबाजी भी की। इस
दौरान विधायक श्रवण कुमार ने भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाने साधे। विधायक
श्रवण कुमार ने कहा की झूठ बोलकर सता में आने वाली भाजपा को जनता ने आईना
दिखाया है। पिछले चार साल के भाजपा के शासन में जनता त्रस्त है। देश और
राज्य में अराजकता और अपराधों का बोलबाला है। महिलाओ के साथ आये दिन अपराध
हो रहे है लेकिन यह सरकार उन्हें सुरक्षा प्रदान करने में अशक्षम दिखाई दे
रही है। आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की बुरी तरह शिकस्त होगी।
विपक्ष के लायक भी नहीं होगी सीटे
तीनो
जगहों के उपचुनावों में कांग्रेस की जीत से उत्साहित नजर आ रहे विधायक
श्रवण कुमार ने इन चुनावों को सेमीफाइनल का दर्जा देते हुए कहा की
सेमीफाइनल में तो कांग्रेस ने भाजपा को चारो खाने चित किया है है आगामी
विधानसभा चुनावों के फ़ाइनल में भी जनता कांग्रेस को साथ और प्यार देते हुए
भाजपा को बुरी तरह परास्त करेगी। विधायक ने कहा आगामी चुनावों के बाद तो
भाजपा विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं रहेगी। जनता उन्हें 20 से भी कम शीटों
तक सिमित कर देगी।
ये रहे जश्न में मौजूद
कांग्रेस
की जीत के जश्न में विधायक श्रवण कुमार के साथ पालिका उपाध्यक्ष राजकुमार
गोदारा ,पार्षद महावीर सैनी ,पार्षद संजय चौधरी ,पार्षद राजेंद्र नायक
,पार्षद अंजनी कटारिया , पंडित नरेश महमियां,इंद्रकुमार चेतीवाल ,पर्यावरण
प्रकोष्ठ के नगरध्यक्ष मुबारिक अली ,गौतम शर्मा ,बल्लू शर्मा ,रामजीलाल सैनी, रामराज जादु,
हनीफ मोहम्मद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।