Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

"गुवाड़ से गुहार"

खबर - जगत जोशी 
रावतसर :- क्षेत्र में इन दिनों एक ही नाम चर्चा में हैं "गुवाड़ से गुहार"। नाम के अनुसार इसमे ग्रामीण क्षेत्रो में आज भी गुवाड़ देखने को मिलती हैं जिसमे गांव के बड़े बुजुर्ग बैठकर आपस मे चर्चा करते हैं । इन्ही गुवाड़ में पहुच कर ग्रामीणों से रूबरू हो रहे पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल उनकी समस्याओं को सुनकर उनपर चर्चा कर रहे हैं । गुवाड़ से गुहार के इस कार्यक्रम में विधानसभा पीलीबंगा चुनाव 2018 के टिकट प्रत्याक्षी भरतराम मेघवाल को सभी ग्राम पंचायतों की गुवाड़ में भरपूर समर्थन के साथ साथ पूरा सहयोग मिल रहा हैं । ग्रामीण भी पूर्व सासंद मेघवाल को खुलकर अपनी जनसमस्याएं बता रहे हैं । इसी क्रम में पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल ने सोमवार को ग्राम पंचायत गंधेली की गुवाड़ में पहुचकर ग्रामीणों के रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को सुना । ग्रामीणों ने मेघवाल को बताया कि गंधेली से थालड़का तक के कच्चे मार्ग पर सड़क बनवाने , साहव लिफ्ट की सीमा के बारानी रकबे को साहवा लिफ्ट से जोड़ने व खराबे का उचित मुआवजा दिलाने की मांग रखी । इस पर भरतराम मेघवाल ने कहा कि कोंग्रेस सरकार आने पर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करवाया जाएगा । इस मौके पर उनके साथ कोंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा, यूथ कोंग्रेस के प्रदेश सचिव श्याम सुंदर मेघवाल, राकेश कंस्वा आदि मौजूद थे ।