शनिवार, 17 मार्च 2018

हर कार्यकर्ता करे राहुल गांधी से सीधी बात -गोकुल चंद

खबर - जयंत खांखरा 
खेतड़ी-कस्बे के अजीत सिंह पार्क के पास कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी की अध्यक्षता शनिवार को  कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन हुआ। मीटिंग में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लांच किए गए शक्ति एप्प( संवाद) के बारे में गोकुल चंद सैनी ने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और बताया कि इस ऐप के माध्यम से हर कार्यकर्ताओं सीधे राहुल गांधी से बात कर सकता है यह ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड करें और अधिक से अधिक कार्यकर्ता बनाए। घर-घर जाकर इस एप के बारे में जानकारी दें। इस मौके पर महासचिव केशव प्रसाद शर्मा, विजेश सैन, रमेश स्वामी, पार्षद जगदीश नचनिया, श्रवण दत्त नारनोलिया ,बसंत जयदिया, राजेश आदि उपस्थित रहे।

Share This