शनिवार, 17 मार्च 2018

नगर पालिका ने खींची सब्जी व्यापारियों के लिए लक्ष्मण रेखा



खबर - जयंत खांखरा 
खेतड़ी -3 दिन से चल रहा नगर पालिका और सब्जी व्यापारियों के बीच अतिक्रमण हटाने के मामले का गतिरोध शुक्रवार शाम को उपखंड अधिकारी संजय कुमार वासु की समझाइश के बाद समाप्त हो गया था लेकिन सुबह घटनाक्रम में नया मोड़ आया और सफाई कर्मचारी काम पर नहीं लौटे। और पालिका के आगे धरना देकर बैठे कर्मचारियों का यह कहना था कि हमें साथ लेकर समझौता वार्ता नहीं की गई । हम इस समझौते से सहमत नहीं है। इस घटना की जानकारी पर तहसीलदार बंशीधर योगी, ए एस आई विद्याधर नगर पालिका पहुंचे और कर्मचारियों को समझाइश की इसी बीच ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी ,सब्जी व्यापारी अध्यक्ष हनुमान प्रसाद सैनी भी पालिका पहुंचे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करते हुए कर्मचारियों से माफी मांगी और पुन: काम पर लौटने का आग्रह किया। पालिका अध्यक्ष उमराव सिंह ने भी कर्मचारियों को समझाया और  काम पर लौटने का आग्रह किया जिस पर कर्मचारी युवाओं ने सहमति जताई और काम पर लौटे उसके बाद तहसीलदार के नेतृत्व में सब्जी व्यापारियों के लिए पालिका प्रशासन द्वारा दुकान व ठेले लगाने के लिए मुख्य बाजार और सब्जी मंडी में एक सीमा रेखा निर्धारित कर सफेद लाइन खींची गई और पालिका के गेट के बाहर 12 फुट का क्राइटेरिया निर्धारित कर भी लाइन खींची गई और पालिका प्रशासन द्वारा व्यापारियों को यह कहा गया कि इस सीमा रेखा के बाहर दुकान न लगाएं। जिससे यातायात और लोगों का आवागमन सही तरीके से हो सके और सब्जी मंडी में व्यवस्था अच्छी तरीके से बनी रहे। 

पूरे मामले में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने निभाई अहम भूमिका
जब सब्जी व्यापारी और नगरपालिका के बीच विवाद हुआ तो पूरे मामले में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी ने अहम भूमिका निभाई और उन्होंने पूरे मामले में मध्यस्थता करते हुए पहले व्यापारियों को समझाया फिर उपखंड अधिकारी के पास व्यापारियों को टेबल वार्ता के लिए लेकर गए और शनिवार को नगर पालिका पहुंचकर पूरे सब्जी व्यापारियों की तरफ से कर्मचारियों से समझाइश की। और हालात सामान्य करने में कड़ी से कड़ी जोड़ कर एक अहम भूमिका निभाई।


सब्जी व्यापारियों का विवाद खत्म हुआ तो व्यापार मंडल में आपस में हुई तकरार



 अतिक्रमण हटाने के मामले में नगर पालिका और सब्जी व्यापारियों के बीच शनिवार को पूर्ण रुप से विवाद समाप्त हो गया लेकिन व्यापार मंडल में एक नया विवाद सामने आ गया । अध्यक्ष पद के चुनाव की मांग को लेकर व्यापारी आमने-सामने हो गए और आपस में उलझ पड़े। कई व्यापारियों ने अध्यक्ष पर निष्क्रिय होने का आरोप लगाया। और जल्द व्यापार मंडल के चुनाव करवाने की मांग रखी।

Share This