
खबर - जगत जोशी
रावतसर:- काग्रेंस पार्टी के पीसीसी प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट के रावतसर पधारने पर मेगा हाईवे सरदारशहर रोड स्थित मेघवाल धर्मशाला मे पूर्व सासंद भरतराम मेघवाल के नेतृत्व मे जोरदार स्वागत किया गयां । इस मौके पर ब्लाॅक काग्रेंस के ब्लाॅक अध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा के नेतृत्व मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम मे पहुचे पीसीसी प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट ने अपने सम्बोधन मे कहा कि मौजूदा सरकार ने आज किसानो को मौत के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है हमने किसानो युवाओ से मुलाकात की । आज जनता ने उपचुनावो मे दो तिहाई बहुमत देकर काग्रेंस पार्टी पर यकिन व विश्वास बनाये रखा है । विधानसभा चुनाव नजदीक है इसके लिए काग्रेंस पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी सभी एकजुटता के साथ काम करने की आवश्यकता है । अब जनता बदलाव चाहती है। इसके लिए पूरे राजस्थान मे काग्रेंस की सरकार बनेगी। उन्होने कहा कि काग्रेंस की सरकार बनते ही किसानो व युवाओ की तकदीर को प्राथमिकता से बदला जायेगा। वही पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल ने प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट का स्वागत करते हुए कहा कि आज प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट के रावतसर पहुचने पर काग्रेंस के सभी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारीयो मे एक नये जोश का संचार हुआ है । उन्होने प्रदेशाध्यक्ष को आश्वासन दिया कि वे सभी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारीयो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी के हित मे कार्य करते हुए आमजन तक काग्रेंस पार्टी की रीति नितियो को पहुचायेगे। उन्होने इस मौके पर उनके साथ आये नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ,राजस्थान सह प्रभारी काजी निजामूदीन सहित अनेको नेताओ ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम मे युथ काग्रेंस के प्रदेश सचिव श्याम सुंदर मेघवाल , विजय डूडी, रणजीत किरोड़ीवाल, रफीक लोदी, सुखदेव सिंह जाखड़, सुभाष गोदारा, बद्री सिराव, राजेन्द्र गोदारा, कृष्ण सिहंाग, मनीराम बिजारणीया, धर्मपाल थालोड़, हास्य कलाकार ख्याली सहारण, हेतराम डूडी, राजू नायक, सुभाष स्वामी, श्योपत गोदारा,चेतराम मटोरीया, अमीन खां, सहीराम गोदारा, जगमोहन खोवाल,शंकर गिरी सहित अनेको काग्रेंस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद सचिन पायलेट जयपुर के लिए रवाना हो गये।