शनिवार, 12 मई 2018

प्रदेश में रिकार्डतोड़ स्तर पर बढ़ा तापमान, जयपुर 44 पर पहुंचा -47 पर तपा बुंदी

खबर - प्रशांत गौड़ 
जयपुर। प्रदेश में गर्मी ने अपने सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। पिछले दिनों तूफान के बाद मौसम में जो बदलाव देखने को मिले थे ओर तापमान में कमी आई थी वो अब देखने को नहीं मिल रही है। लगातार तापमान बढऩे के कारण लोगों को जीना मुहाल हो गया है। राजधानी जयपुर में शनिवार को तापमान 43 .9 डिग्री दर्ज किया गया यकायक तापमापन में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी से लोगों को गर्मी से सिर चकराने लगा। दिन के समय धूप में जाने पर शरीर धूप की तपन से झुलसने लगा।
प्रदेश के बुंदी में रिकार्डतोड़ तापमान दर्ज किया गया यहां पर तापमान 47 डिग्री सेलसियस तक पहुंच गया। कोटा में 44.8 दर्ज किया गया। सवाईमाधोपुरमें लगातार गर्मी का आंतक देखने को मिल रहा है। यहां लगातार तीसरे दिन सूरज लोगों को घरों में कैद रहने का विवश करता रहा। यहां पर तापमान 45.2 डिग्री दर्ज हुआ। श्री गंगानगर में तापमान 45.5 डिग्री दर्ज हुआ। सीमावर्ती इलाका होने के कारण सूरज की तपन लोगों को सहनी मुश्किल हो गई। यहां सड़क पर निकलने पर ध्ूाप से पांव जलने लगे।  चूरू में पारा 45 पर पहुंच गया जिसके बाद दिन के समय यहां के बाजारों में सन्नाटा देखने को मिला। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण लोगों को जीना मुहाल हो गया है। मौसम विभाग की माने तो गर्मी का असर कुछ दिन ओर बना रह सकता है और तापमान में ओर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Share This