गुरुवार, 10 मई 2018

गेस्ट्रो एण्ट्रोलोजिस्ट डॉ. जोशी का स्थानान्तरण निरस्त करने की ज्ञापन

बीकानेर(जयनारायण बिस्सा)। राजस्थान के मशहूर  ग्रेस्ट्रो एण्ट्रोलोजिस्ट डॉ. आशीष जोशी का  स्थानान्तरण पी.बी.एम. हॉस्पीटल, बीकानेर से उदयपुर हो जाने पर बीकानेर संभाग के ब्राह्मण  समाज ने नाराजगी व्यक्त की है। समाज में रोष व्याप्त हो गया है। इस सम्बन्ध में बीकानेर संभाग  की 51 ब्राह्मण समाज की सामाजिक संस्थाओं ने मुख्यमंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री  राजस्थान सरकार को पत्र जिला कलक्टर के माध्यम से भेजकर डॉ. आशीष जोशी का  स्थानान्तरण वापस बीकानेर करने की मांग की है। इस सम्बन्ध में आचार्य बटालियन के अध्यक्ष  जितेन्द्र आचार्य, सनातन धर्म सत्त्संग मंडल के टन्नू काका, राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग के  प्रदेशाध्यक्ष बी.जी बिस्सा, महासचिव सुभाष जोशी, दिनेश चूरा, न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेश  उपाध्यक्ष गिरिराज बिस्सा, आशापुरा सेवा समिति पोकरण के राजेश बिस्सा, उप महापौर अशोक  आचार्य, भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष बृजराज आचार्य, धरणीधर भक्त मंडल के आनन्द  जोशी, कर्मचारी नेता लक्ष्मण पुरोहित, राजकुमार जिन्गर, अभिषेक आचार्य, ए.पी.थ्री.आई. संस्था  के श्याम बिस्सा, राजस्थान मुक्ति संस्था के एड. हीरालाल हर्ष, मगरा क्षेत्र संघर्ष समिति जैयमलसर  के बृजमोहन पुरोहित, झंवर लाल किराडू, शिव भादाणी, मुकुन्द लाल व्यास ने कार्य वाहक जिला  कलक्टर यशवन्त भाखर के माध्यम से पत्र राज्य सरकार को भेजा है। ब्राह्मण समाज के  प्रतिनिधियों के बताया कि डॉ. आशीष जोशी मृदु भाषी मरीजों के हितेषी, समाजसेवी है तथा पेट  सम्बन्धि रोगों में इन्हें महारत हासिल है। इनके द्वारा दिये गये उपचार से बीकानेर संभाग के हजारों  पेट सम्बन्धित रोगी ठीक हो रहे है। इसलिए इनका स्थानान्तरण शीघ्र रद्द करने की मांग गई है।
इस सम्बन्ध में बीकानेर संभाग के ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मण्डल शीघ्र ही विप्र  फाउंडेशन के भवर पुरोहित के नेतृत्व में मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री से जयपुर जाकर  मिलेगा और डॉ. आशीष जोशी का बीकानेर से उदयपुर किया गया स्थानान्तरण निरस्त करने की  मांग करेगा। 51 ब्राह्मण समाज की सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने  बीकानेर के समस्त जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर डॉ. आशीष जोशी का स्थानान्तरण निरस्त  कराने की मांग की है।

Share This