सोमवार, 25 जून 2018

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश चौधरी के ईद स्नेह मिलन में कांग्रेस का शक्ति व एकता प्रदर्शन

नवलगढ  -राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व मेरा बूथ मेरा गौरव प्रदेश संयोजक सुरेश चौधरी की मेजबानी में 26 जून को घूमचक्कर स्थित हर्ष मेरिज गार्डन में ईद स्नेह मिलन समारोह आयोजित हो रहा हैं। 26 जून को शाम पांच बजे से आयोजित होने वाले समारोह में अतिथियो में झुन्झुनू ही नही प्रदेशभर के दिग्गज कांग्रेसीजन भी एकत्रित होने वाले हैं। कार्यक्रम में गुजरात की पूर्व राज्यपाल व पूर्व उपमुख्यमंत्री कमला  बेनीवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेगी तो अन्य अतिथियो में झुन्झुनू कांग्रेस जिलाअध्यक्ष डा जितेन्द्र सिह ,झुन्झुनू विधायक बृजेन्द्र ओला,सूरजगढ विधायक श्रवण कुमार ,मण्डावा पूर्व विधायक रीटा चौधरी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया , जिला प्रभारी गोविन्द डोटासरा , झुन्झुनू जिला प्रमुख सुमन रायला , पूर्व सांसद अश्क अली टांक ,पूर्व केन्द्रीय मंत्री महादेव सिह खण्डेला , प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष राकेश पारीक  ,महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  रिहाना रियाज , नवलगढ़ कांग्रेस महिला ब्लाक अध्यक्ष सुभीता सीगड़ , एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु  पुनिया ,पुर्व कांग्रेस जिलाअध्यक्ष महेन्द्र झाझडिय़ा ,झुन्झुनू प्रधान सुशीला सीगड़ा ,  पूर्व नवलगढ चेयरमेन रहिशा बानो मुकुन्दगढ पूर्व चेयरमेन विष्णु चौधरी ,सीकर सभापति जीवण खां,झुन्झुनू पूर्व सभापति खालिद हुसैन ,ताराचंद सैनी प्रधान ,प्रभावती ढाका उपप्रधान, एनएसयूआई महेश सामोता सहित सभी ब्लाक व जिला कांग्रेस पदाधिकारी व पीसीसी एवम् एआईसीसी सदस्य , सरपंच -पार्षद मौजूद रहेन्गे। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुये कार्यक्रम संयोजक सुरेश चौधरी ने बताया कि नवलगढ कांग्रेस के बैनर तले ईद स्नेह मिलन समारोह आयोजित हो रहा हैं। कार्यक्रम में नवलगढ विधानसभा के तमाम भाईयो को आमन्त्रित कर क्षेत्र में साहौर्द को मजबूत करते हुए असली कांग्रेस की स्थापना के रूप में ईद स्नेह मिलन समारोह के साथ भाईचारे को बढाने की बात की जाएगी। कार्यक्रम में सभी एक जाजम पर बैठकर भोज के लिए भी आमंत्रित हैं।

Share This