बुधवार, 20 जून 2018

युगल दम्पति को शिक्षा में डाक्टरेट की उपाधि

खबर - प्रेम रतन 
डूण्डलोद - आई एस ई मानित विष्वविधालय  सरदारशहर  चूरू जिले से एक  युगल दम्पति डूण्डलोद निवासी डाॅ सुभाष चन्द्र सैनी व  कमलेश सैनी ने साथ साथ पीएचडी डाक्टरेट की उपाधि प्रदान की। डाॅ. सुभाष चन्द्र ने बताया कि ‘माध्यमिक स्तर पर भारतीय संस्कृति में निहित विभिन्न वैज्ञानिक तत्थेां का अध्ययन‘ विषय पर अपना शोध कार्य सम्पन किया। डाॅ.सुभाष चन्द्र सैनी ने पूर्व 2007 में संस्कृत विषय में भी उपाधि प्राप्त कर चुके है। सैनी की धर्म पत्नी कमलेश  सैनी ने ‘ विभिन्न सामाजिक आर्थिक स्तर की उच्च माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं की जीवन सन्तुष्टी पर  आध्यात्मिक बुद्वी,सामाजिक बुद्वि व सांवेगिक बुद्वी के प्रभाव का अध्ययन‘ विषय पर शोध कार्य सम्पन्न किया। पति-पत्नी दोंनेा ने इस विष्वविधालय  से एक साथ यह उपाधि प्राप्त की यह इनके लिए एक बहुत बड़ें गौरव का बात है। इन्होनें अपना शोध कार्य डाॅ.लोकेश  शर्मा के मार्ग निर्देशन में पूर्ण किया। दीन भर बधाईयों का तात लगा रहा।

Share This