रविवार, 10 जून 2018

छेड़छाड़ का उलाहना देने पर दबंगों ने की लाठी डंडों से मारपीट

खबर - जयंत खांखरा 
खेतङी- तातीजा में लड़की से छेड़छाड़ के बाद उलाहना देना एक परिवार को भारी पड़ गया। और आरोपी दबंगो ने पीड़ित के साथ मारपीट की। जानकारी के अनुसार तातीजा के हंसराज अपनी मौसेरी बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहे गांव के ही राजेश मेघवाल व उसके साथ  महिला को उलाहना दिया तो वह आग बबूला हो गये और राजेश घर से लाठी डंडा लेकर आया और ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। मारपीट से हंसराज व दो महिला भी घायल हो गई। तीनों को घायल अवस्था में खेतङी के अजीत अस्पताल लेकर आए। जहां पर उनका उपचार  के बाद भर्ती करवाया गया। पीड़िता ने बताया पिछले 3 महीने से आरोपी छेड़छाड़ करता है व फब्तियां कसते रहता है। लोक लाज की वजह से हम चुप बैठे थे। हमले के बाद परिवार दहशत में है वह डरा हुआ है।

Share This