बुधवार, 20 जून 2018

जेईएन के साथ मारपीट का मामला

खबर - पवन शर्मा 
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कर्मचारियों ने धरना देकर निकाली रैली 
सूरजगढ़। कस्बे के विधुत विभाग कार्यालय में कार्यरत जेईएन मनीष चौधरी के साथ हुई मारपीट की घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से विधुत विभाग के कर्मचारियों का गुस्सा फुट पड़ा जिसको लेकर बुधवार को कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए सहायक अभियंता एसएस धनकड़ के नेतृत्व में धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान विधुत विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने विधुत विभाग कार्यालय से एक आक्रोश रैली निकाली। रैली विधुत विभाग के कार्यालय से प्रारंभ होकर अनाज मंडी ,मुख्य बाजार ,पुराने बस स्टैंड होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची जहाँ कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यवाहक एसडीएम प्रतिष्ठा पिलानियां को ज्ञापन दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने मामले में पुलिस की ढिलाई के आरोप लगाए। 
   
उच्च अधिकारियो के आश्वाशन पर उठाया धरना 
विधुत विभाग कार्यालय पर धरने की सूचना मिलने पर विभाग झुंझुनू के अधिशाषी अभियंता एसएन चावला ,अधिशाषी अभियंता एमके सिंघल के साथ मोके पर पहुंचे और कर्मचारियों की समझाहिश का प्रयास किया। इस दौरान एसई एसएन चावला ने आक्रोशित कर्मचारियों को शांत करते हुए कहा की मामले में पुलिस किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं कर रही है। उन्होंने जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक से वार्ता की है उन्होंने कहा की पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को सुलझा लेगी। उच्च अधिकारियो से मिले आश्वाशन के बाद कर्मचारियों ने चल रहा धरना समाप्त कर दिया और कहा की अगर इस बार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तो वे दुबारा से अपना आंदोलन करने पर मजबूर हो जायेंगे। 

इनका कहना है 
जेईएन मनीष चौधरी द्वारा कराये गए मारपीट के मामले की कड़ी सुलझाने के करीब पुलिस पहुँच चुकी है। कस्बे में लगे सीसी टीवी फुटेज को खंगालने के बाद पुलिस हमलावरों के निकट पहुँच चुकी है जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है। 

                                                    
                                                                  कमलेश चौधरी थानाधिकारी सूरजगढ़ 


Share This