खबर - प्रेम रतन
डूण्डलोद! स्थानीय डूण्डलोद विद्यापीठ की यूकेजी क्लास की छात्रा काव्या का जन्मदिन स्कूल परिसर में डीवीपी कार्यकारी अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, प्राचार्य सतीषचन्द्र कर्नाटक, प्रबंध समिति के हुसैन खान ने पेड लगाकर मनाया गया। छात्रा काव्या व उनके अभिभावक अमीत रोलन ने पेड़ की सार संभाल की जिम्मेदारी ली। उल्लेखनीय है कि काव्या के जन्मदिन पर विद्यापीठ परिसर मे लगाए गए अषोक का पेड़ काव्या के अभिभावकों द्वारा ही उपलब्ध कराया गया है।