खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी -फ्रांस का एक दल खेतड़ी क्षेत्र की स्कूलों में भ्रमण कर शैक्षणित गतिविधियों की जानकारी जुटा रहा है। फ्रांस से आए पर्यटकों के दल ने सोमवार को राजकीय जयसिंह उच्च माध्यमिक स्कूल का भ्रमण किया। प्रज्ञान फाउंडेशन के मोहित सक्सेना ने बताया कि दल में शामिल शिक्षाविदों प्रार्थना सभा एंव स्कूल में बच्चों का दी जाने वाली शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। दल के सदस्य फ्रांस में शिक्षा व भारत की शिक्षा पर रिसर्च कर रहे है।दल के सदस्य बेनाट ने बताया कि भारत की शिक्षण गतिविधिया विशेषकर प्रार्थना सभा से काफी कुछ सिखने को मिला है। फ्रांसिसी दल ने स्कूलों में संचालित की जा रही अन्नपूर्णा दुध योजना के तहत बच्चों के साथ दुध का स्वाद भी लिया। वही खेतड़ी की एमएलएस स्कूल का भी दौरा किया तथा इसके बाद दल नवलगढ रवाना हो गया। इस दौरान उन्होनें अजीत सिंह पार्क में पौधारोपण भी किया।
Categories:
Jaipur Division
Jhunjhunu Distt
Khetri
Latest