Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बंगाल सीएम ममता बनर्जी का फूंका पुतला

खबर - पवन शर्मा 
सूरजगढ़ - पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के आसाम के एनआरसी के मुद्दे पर गृह युद्ध के बयानों के बाद हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्यों में रोष नजर आने लगा है। शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी के तहसील अध्यक्ष पुनीत बड़गुर्जर के नेतृत्व में हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों व स्थानीय युवाओ ने ममता बनर्जी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका चौक में उनका पुतला फूंका। इस मौके पर मिडिया प्रभारी विकास पूनिया ,उपाध्यक्ष उमेश शर्मा ,महामंत्री नितीश शर्मा ,मंत्री अंकित ,भाजपा नगरमंडल महामंत्री संतोष कुमावत ,नवीन ,सुबेसिंह ,हरपाल ,यश ,मोहित,रोहित,आकाश सैन सहित अन्य लोग मौजूद थे।