Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पोदार शिक्षण संस्थाओं में मनाया विश्व युवा दिवस!

नवलगढ़:- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था पोदार काॅलेज, पोदार टी.टी. काॅलेज, पोदार जी.पी.एस., पोदार आई.टी.आई., पोदार हिन्दी माध्यम में अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। युवा दिवस पर प्रो. नितिन सोनी ने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि देश की प्रगति एवं नवनिर्माण में युवाओं का विशेष योगदान है। इन्होंने विस्तार से विद्यार्थियों को अपने अधिकार एवं जिम्मेदारियों के बारें में प्रकाश  डाला। इन्होंने विद्यार्थियों से अपनी कर्मभूमि के प्रति समस्त जिम्मेदारियां निभाने की बात कहीं। पोदार काॅलेज प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रवाद को जानना युवाओं के लिए जरूरी है। साथ ही अपनी रूचि के अनुकूल विषयों का अध्ययन कर नवीन खोजों की ओर बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। पोदार ट्रस्ट के चैयरमैन कान्तिकुमार आर पोदार एवं ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार हमेशा से ही इसके लिए प्रयासरत रहे कि विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं जिम्मेदारियों की जानकारी होनी चाहिए। इनका मानना है कि देश की प्रगति में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। ट्रस्ट के चैयरमैन व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने इस अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।