Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पोदार शिक्षण संस्थाओं के द्वारा किया गया वृक्षारोपण!

नवलगढ़:दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार द्वारा ‘‘वृक्ष लगाओ, भविष्य बचाओं’’ के लिए चलाई गई मुहिम के तहत् डाॅ. रामनाथ ए. पोदार खेल परिसर पर पोदार काॅलेज, पोदार टी.टी. काॅलेज, पोदार जी.पी.एस., पोदार एस.के.पी. टायनी टोडलर, पोदार आई.टी.आई., पोदार हिन्दी माध्यम एवं पोदार प्राइमरी के नव प्रवेशी  विद्यार्थियों एवं स्टाॅफ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर पोदार काॅलेज प्राचार्य, पोदार टी.टी. काॅलेज प्राचार्या, पोदार जी.पी.एस. प्राचार्या, पोदार एस. के. टायनी टोडलर प्ले स्कूल प्राचार्या, पोदार हिन्दी माध्यम प्रधानाचार्य, पोदार आई.टी.आई. प्राचार्य एवं पोदार प्राइमरी प्रधानाध्यापक ने सभी उपस्थित विद्यार्थियों को अधिकाधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया एवं लगाए गये वृक्षो की देखभाल करने की बात कहीं और कहा कि वृक्ष लगाकर हम अपने जीवन और पर्यावरण तथा पृथ्वी को सुरक्षित रख सकते हैं एवं अपना भविष्य बचा सकते हैं। पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कान्ति कुमार आर. पोदार एवं ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार का मानना है कि पर्यावरण से जुड़ी मुहिम होती रहनी चाहिए जिससे विद्यार्थी भी पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपनी भूमिका निभा सके। विद्यार्थियों को  पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने की समय-समय पर प्रेरणा मिलती रहे।