खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़- कस्बे के ब्राह्मण सभा भवन में रविवार देर शाम को ब्राह्मण युवा प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता राजेश शर्मा ने की। बैठक के दौरान सदस्यों ने संगठन की मजबूती के साथ साथ ब्राह्मण कर्म के उत्थान पर चर्चा करते हुए संगठन को गति प्रदान करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने और दीपावली स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह पर भी विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर मनीष गुरु ,सुमंत शर्मा ,संजय शर्मा ,विनय पांडे ,आचार्य अभिषेक चौमाल ,कपिल शर्मा ,हरीश धिंधवाल ,श्याम सुंदर शर्मा ,पवन शर्मा ,मोहित जोशी ,विनोद शर्मा ,शौरभ शर्मा ,अमित शर्मा ,विकास ,मनीष शर्मा सहित काफी संख्या में युवा प्रकोष्ठ के सदस्य व युवा मौजूद थे।
Categories:
Jaipur Division
Jhunjhunu Distt
Latest
Surajgarh