सूरजगढ़ -कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रो में शारदीय नवरात्रो के पावन अवसर पर चारो ओर माता के जयकारो की गूंज सुनाई देती है। बुधवार को अष्टमी के दिन मंदिरो व दुर्गा पंडालो में विशेष अनुष्ठान किये गए। घरो में भी माता की कढ़ाई कर कन्याओं को भोज कराया गया। बताया जाता है कि अष्टमी का दिन मॉ शक्ति कि पूजा का सबसे बड़ा दिन माना जाता है। शारदीय नवरात्र में भी अष्टमी की पूजा का विशेष महत्व है। शास्त्रों में इस दिन देवी की आराधना को यथेष्ठ फलदायी बताया गया है। वर्षा और शरद ऋतु के संधिकाल में इस पर्व में देवी के अनुष्ठान स्वास्थ्य व समृद्धिशाली होते है। आज के दिन शक्तिपीठों में विशेष पूजा, हवन व जागरण आयोजित होते है। कस्बे में जगह जगह चल रहे दुर्गा महोत्सवो में श्रद्धा-भक्ति का गुबार देखने को मिल रहा है। वार्ड 10 में नवयुवक मित्र मंडल ,अनाज मंडी में हनुमान सत्संग मंडल ,पुराने बस स्टैंड पर जय माँ शेरावाली भक्त मंडल ,वार्ड 19 में गोपाल दास महाराज के सानिध्य पगला भक्त मंडल और वार्ड 18 में जय माँ वैष्णो भक्त मंडल की ओर से आयोजित हो रहे दुर्गा महोत्सवों में महाआरती के समय भक्तो की भारी भीड़ नजर आ रही है। दुर्गा पंडालो में श्रद्धालु अपार श्रृद्धा के साथ गुजरात की तर्ज पर खेले जा रहे डाडियां में भी विशेष उत्साह के साथ भाग ले रहे है। वार्ड 10 में चल रहे दुर्गा महोत्सवो के अलावा अन्य दुर्गा महोत्सवो का समापन आज गुरुवार को नगरपरिक्रमा के साथ सोभायात्रा निकाल मूर्तियों का विसर्जन कर हो जायेगा।