मंगलवार, 2 अक्तूबर 2018

प्रेम प्रकाश सैनी का काफिला देखकर विपक्ष के नेताओं में मची खलबली

खबर - विकास कनवा
 प्रेम प्रकाश सैनी ने बजाया  राजनीतिक बिगुल
उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र में गांधी व शास्त्री जयंती पर प्रेम प्रकाश सैनी के नेतृत्व में निकाली गई। कांग्रेस संकल्प व सामाजिक सद्भावना वाहन विशाल रैली के दौरान विपक्ष के नेताओं में कांग्रेस संकल्प विशाल वाहन रैली को देखकर खलबली मची हुई है। प्रेम प्रकाश सैनी नेतृत्व में निकाली गई  ।वाहन रैली तकरीबन सड़क पर वाहनों की आठ से दस किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई थी। उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से पहुंचे कोंग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली सयोजक वाहन रैली सयोजक प्रेम प्रकाश सैनी का जगह जगह गांव में पुष्प वर्षा कर वह माला साफा आपना कर स्वागत किया गया। शाम को जमात में स्थित गणपति मैरिज गार्डन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रेम प्रकाश सैनी ने कांग्रेस सरकार की योजनाओं का बखान किया इस दौरान भाजपा सरकार को विफल बताते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा व भाजपा सरकार गरीब लोगों का शोषण कर रही है और इस बार गरीब लोग कांग्रेस सरकार को लाकर। भाजपा सरकार का सफाया करेंगे। वहीं उदयपुरवाटी की ऐतिहासिक वाहन रैली को देखकर विपक्ष के स्थानीय नेताओं में खलबली मची हुई है इसी के साथ वाहन रैली के दमखम को देखते हुए कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं तक यह रिपोर्ट पहुंचाई गई जिसमें उदयपुरवाटी के स्थानीय नेताओं पर प्रेम प्रकाश सैनी भारी नजर आ रहे हैं। जिसके चलते स्थानीय नेताओं में भी खलबली मची हुई है।उदयपुरवाटी में कांग्रेस के नेता भी एक दूसरे की कटाक्ष करने में लगे हुए हैं। वही प्रेम प्रकाश सैनी को वाहन रैली के दौरान उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र से लोगों का काफी सहयोग रहा जिसमें संबोधित करते हुए हैं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share This