सोमवार, 1 अक्तूबर 2018

ई सखी योजना की कंप्यूटर सेंटर पर दिया प्रशिक्षण

खबर - विकास कनवा 
ई सखी योजना का किया गया शुभारंभ।
उदयपुरवाटी।कस्बे के झुंझुनू रोड पर स्थित आरपी कंप्यूटर सेंटर पर ई सखी योजना का शुभारंभ किया गया।इसी के साथ महिला व लड़कियों को 18 से 35 वर्ष की होने वाली महिलाओं ने ई सखी योजना में भाग लिया। इस दौरान ई सखी योजना का महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। राज्य सरकार की ओर से जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए परिवार की महिला मुखिया बनाया गया। ई सखी योजना के माध्यम से शहर के ग्रामीण क्षेत्र की महिला लड़कियों को कल्याणकारी योजनाओं के लाभ ऑनलाइन मिल रहा है। इस दौरान कंप्यूटर सेंटर निर्देशक रामस्वरूप सैनी बताते हुए का प्रशिक्षण पर मोबाइल में कंप्यूटर की जानकारी दी। ई सखी का चयन निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया इसके बाद विभाग की ओर से महिलाओं को आईटी ज्ञान के माध्यम से जीवन को सुलभ बनाने के लिए प्रशिक्षण किट भी प्रदान किए गए। उदयपुरवाटी कस्बे के आज आरपी कंप्यूटर सेंटर पर ई सखी योजना का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें महिलाएं लड़कियां भाग ले रही हैं। सरकार की ओर से आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।

Share This