जयपुर। भारतीय जनता पार्टी 19 दिसम्बर को प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपेगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने बताया कि राफेेल खरीद सौदे पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य राहुल गंाधी द्वारा जो तथ्यहीन, बेबुनियाद, निराधार एवं अतार्किक प्रश्न खड़ा कर दुष्प्रचार कर देश की जनता को गुमराह करने का जो कार्य किया है उसके खिलाफ प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी जिला स्तर पर प्रदर्शन करेगी। सैनी ने कहा कि भारत के सच्चे, ईमानदार और देशभक्त प्रधानमंत्री पर जिस तरह से आरोप लगाये है वह निंदनीय है और भारतीय जनता पार्टी इसकी कडे शब्दों में भर्तसना करती है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिर्फ राजनैतिक हितों को साधने के लिए देश की छवि को धुमिल करने एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुडे विषयों को सार्वजनिक मंच पर उजागर कर जो अशोभनीय कार्य किया है उसके लिए भाजपा 19 दिसम्बर बुधवार को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपेगी।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News