खबर - प्रशांत गौड़
जयपुर। प्रदेश में सोमवार को शपथग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का दौर यादगार रहा। अल्बर्ट हॉल पर उमड़े जनसैलाब और कार्यकर्ताओं मेंं अशोक गहलोत-पायलट के प्रति क्रेज को देखकर उत्साहित दिखे। उनको इस भीड़ से 2019 के लोकसभा चुनाव की गणित भी साफ होती दिखी। शपथ लेने के बाद राहुल गांधी का ट्वीट सामने आया है जिसमें उन्होंने राजस्थान की जनता का जताया आभार है और चुनवा में कांग्रेस पार्टी की दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का भरोसा दिलाया है। राहुल गांधी ने लिखा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके नेताओं को संघर्ष में सफल होने पर बधाई। राजस्थान की सेवा करना कांग्रेस पार्टी के लिए गौरव की बात होगी। हम अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाएंगे। राजस्थानवासियों का आभार।