शनिवार, 22 दिसंबर 2018

विज्ञान प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का आयोजन

खबर - जयंत खांखरा 
खेतड़ी -उपखंड के राजोता ग्राम की विवेकानंद शिक्षण संस्थान में विज्ञान प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान अशोक सिंह शेखावत ने बताया कि शनिवार को माइलस्टोन पाठ्यक्रम के अनुसार प्राथमिक कक्षाओं में अध्ययन अध्यापन को सरल एवं स्पष्ट तरीके से करने के लिए विद्यार्थियों में विज्ञान पर्यावरण गणित एवं अंग्रेजी के माध्यम से अधिकाधिक गुणात्मक ज्ञानात्मक एवं संरचनात्मक बनाने के लिए अभिभावक विद्यार्थी संवाद एवं अन्य क्रियात्मक कार्य हेतु एक प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला में विद्यार्थियों द्वारा कई मॉडल ,चार्ट पेपर एवं वेस्टेज सामग्री का उपयोग कर प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर प्राचार्य अजय सिंह शेखावत ने आगंतुक अभिभावक गणों का धन्यवाद किया

Share This