शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018

प्रतिभा बनी मिस बरासिया

खबर - पवन शर्मा 
सूरजगढ़ । कस्बे के आरकेजेके बरासिया पीजी महाविधालय में शुक्रवार को   मिस बरासिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोमती देवी पीजी महाविद्यालय बड़ागाव के प्राचार्य डॉ सुबोध सेवका थे,अध्यक्षता महाविधालय के सयुंक्त सचिव डॉ एनएल अरड़ावतिया ने की वही विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीराम शर्मा,प्राचार्य डाॅं. रवि शर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माॅं सरस्वती की फोटो के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभा पुत्री मनीराम को मिस बरासिया चुना गया वही प्रथम रनर-अप दिव्या चोटिया पुत्री महेश चोटिया और द्वितीय रनर-अप तानिया गोयल पुत्री सतीष कुमार गोयल रही। प्रतियोगिता में कुल 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक मण्डल की भूमिका शिवानी शर्मा, व्याख्याता अंग्रेजी विभाग, राजस्थान पी.जी. काॅलेज चिड़ावा,सरिता नेहरा,व्याख्याता अंग्रेजी विभाग,राजस्थान पीजी काॅलेज चिड़ावा और मंजू काजला, टैगोर पी.जी. काॅलेज सूरजगढ़़ ने निभाई। छात्र वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में एकल गायन में अंकित प्रथम व संदीप जागिड़ द्वितीय, एकल नृत्य में मनोज प्रथम, सामुहिक गायन में संदीप एण्ड ग्रुप प्रथम व मनोज एण्ड ग्रुप द्वितीय, विचित्र वेषभुषा में मेहुल शर्मा प्रथम व प्रशांत सिलोदिया द्वितीय, कविता पाठ में मेहुल शर्मा प्रथम व मनोज कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅं. माया जांगिड़ व मधूलता सैनी ने किया। अन्त में विजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share This