मंगलवार, 22 जनवरी 2019

पोदार काॅलेज में डाॅ. रामनाथ ए. पोदार की 110वीं जयंती एवं वार्षिकोत्सव ‘‘बूंद-2019’’ कार्यक्रम का आयोजन!

नवलगढ़:- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था पोदार काॅलेज में आज स्थापना दिवस, डाॅ. रामनाथ ए. पोदार की 110वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्मृति दिवस व वार्षिकोत्सव ‘‘बूंद 2019’’ की बड़ी शालीनता व गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  डाॅ. दयाशंकर  जांगिड़ (उपाध्यक्ष, अन्तर्राष्ट्रीय अलायंस क्लब), एडवोकेट श्रीकांत मोरारका, प्रो. गिरधारी लाल (पूर्व प्राचार्य), डाॅ. अनिल शर्मा, रविन्द्र पुरोहित (समाजसेवी), कैलाश  चोटिया (समाजसेवी), बीरबल गोदारा, मेजर डी.पी. शर्मा, ओमप्रकाश  सैन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. एम.सी. मालू (सचिव, पोदार ट्रस्ट) ने की। कार्यक्रम में अधिशाषी निदेशक , एम.डी. शानभाग, निदेशक डाॅ. वी.एस. शुक्ला, सी.ई.ओ. राजेश सैनी आदि की गरिमामय उपस्थिति रही। प्रो. एम.स.ी मालू ने रामनाथ ए. पोदार के 110वीं जयंती पर आयोजित पुष्पाजंलि कार्यक्रम में बोलते हुए उनके जीवन पर प्रकाश  डाला और कहा कि वे बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे। शेखावाटी अंचल में शिक्षा  के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये शिक्षा  प्रसार के कार्यक्रमों की प्रशंसा  की। ट्रस्ट केनिदेशक  डाॅ. वी.एस. शुक्ला ने गांधी जी द्वारा ट्रस्ट के स्थापनाा के समय लिखे  गये पत्र में चार सदस्यों के नाम  का उल्लेख किया गया जिनमें महात्मा गांधी जी, पंडित मदन मोहन मालवीय, श्री जमनालाल बजाज, श्री आनन्दीलाल जी पोदार थे। महात्मा गांधी जी को ट्रस्ट का अध्यक्ष बनने के लिए आग्रह किया गया तथा महात्मा गांधी जी ने कहा था कि इस ट्रस्ट का संचालन करने के लिए चारों ट्रस्टी में से एक के हस्ताक्षर होने चाहिए इसको पढ़कर सुनाया व डाॅ. रामनाथ ए. पोदार को श्रद्धा से याद किया। सभी अतिथियों द्वारा डाॅ. रामनाथ ए. पोदार के जीवन संस्मरणों को याद किया गया और उनके द्वारा शिक्षा  के क्षेत्र में किये गये योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी और उनके द्वारा रामनाथ ए. पोदार की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। इस कार्यक्रम में पोदार शिक्षण  संस्थाओं के सभी संस्था प्रधान एवं स्टाॅफ सदस्यों ने भी डाॅ. रामनाथ ए. पोदार की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके उपरांत पोदार काॅलेज परिसर में वार्षिकोत्सव ‘‘बूंद- 2019’’ ‘‘स्त्रोत से समुद्र की ओर’’ आयोजित किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि शेखावाटी विष्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. बी.एल. शर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया। अतिथियों के स्वागत सत्कार के बाद काॅलेज प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह द्वारा काॅलेज प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया और प्राचार्य ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि हमारे चेयरमैन कांतिकुमार आर. पोदार का मुख्य उद्देष्य, पोदार महाविद्यालय के अधिकतम छात्र/छात्राओं को विष्वविद्यालय की मैरिट में स्थान दिलाना तथा नवलगढ़ के प्रत्येक घर से एक इंजीनियर या एक डाॅक्टर या अन्य व्यावसायिक और पेशेवर  शख्शियत बनाकर निकालना है। अतः पोदार काॅलेज इस वर्ष से एन.ई.ई.टी, जे.ई.ई (मैन्स) एवं एडवान्स तथा सी.ए. एवं सी.एस. की फ्री कोचिंग प्रारम्भ करने जा रहा है।

इसी के साथ उन्होंने ट्रस्ट के ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार के बारे में कहा कि महाविद्यालय को उनका मार्गदर्शन  ‘‘स्वच्छ भारत अभियान’’, ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’, ‘‘वृक्ष लगाओ - भविष्य बचाओं’’ इत्यादि कार्यक्रमों में निरन्तर मिल रहा है, उन्होंने यह बताया कि आज का कार्यक्रम जिस थीम पर आधारित है, वह थीम ‘‘सेव वाटर, सेव लाइफ’’ भी उन्हीं के द्वारा मार्गदर्शित  है। उन्होंने बताया कि ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार वर्तमान में इण्डियन मर्चेन्ट चेम्बर्स के यूथ विंग की प्रेसीडेंट है, वे अपने व्यस्तम समय में से कुछ समय निकालकर हमें समय-समय पर मार्गदर्शन  प्रदान करती रहती है।
छात्र/छात्राअें द्वारा ‘‘जल बचाओ - जीवन बचाओं’’ की थीम पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। जल बचाओं थीम पर विद्यार्थियों द्वारा ड्राम, पैरोडी व नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गयी। जिनमें ड्रामा व ‘‘वारि जाऊँ चिरमी’’ की शानदार प्रस्तुति ने अतिथियों व दर्शकों  की खूब वाही-वाही लूटी। कार्यक्रम में विश्वविधालय  स्तर पर अच्छी रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का अतिथियों द्वारा माला पहनाकर, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत व सम्मान किया गया। जिनमें षिवम अग्रवाल (प्रथम स्थान - एम.काॅम. ए.बी.एस.टी.), निकिता गोयनका (प्रथम स्थान - बी.बी.ए), श्रद्धा जांगिड़ (द्वितीय स्थान - एम.एस.सी. बाॅटनी), ममता (द्वितीय स्थान - एम.एस.सी. आई.टी.), रूचिका सेकसरिया (तृतीय स्थान - बी.सी.ए.), विनती शर्मा (छठा स्थान - बी.बी.ए), कविता सैनी (छठा स्थान - एम.काॅम. ए.बी.एस.टी.) सुमन ढ़ाका (सातवां स्थान - एम.एस.सी. बाॅटनी), प्रियंका कुमारी (सातवां स्थान - एम.एस.सी. भौतिक विज्ञान), कोमल परिहार (सातवां स्थान - बी.बी.ए) श्रेया मिश्रा (आठवां स्थान - बी.बी.ए.), पूनम शर्मा (नौवां स्थान - एम.काॅम. ए.बी.एस.टी), सौरभ कुमार शर्मा (नौवां स्थान - एम.एस.सी. भौतिक विज्ञान), रविना (नौवां स्थान - एम.एस.सी. प्राणी विज्ञान), मोहम्मद एजाज खत्री (दसवां स्थान - बी.सी.ए.) प्रमुख थे। इसके अलावा स्काउट रोवर द्वारा प्राप्त की गयी उपलब्धियों के लिए सम्मान किया गया व अन्तर विश्वविधालय  फुटबाॅल टीम में चयनित काॅलेज के विद्यार्थियों व गणतंत्र दिवस परेड में चयनित विद्यार्थी को बधाई दी गयी। मुख्य अतिथि डाॅ. बी.एल. शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पोदार ट्रस्ट के ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार द्वारा चलायी जा रही सामाजिक सरोकारों से जुड़ी मुहिम हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। इन गतिविधियों को सफल बनाने में हम सबको मिलकर सहयोग करना चाहिए। साथ ही विश्वविधालय  स्तर पर उच्च स्थान प्राप्त करने वाले समस्त विद्यार्थियों को बधाई दी और साथ ही कहा कि पोदार ट्रस्ट द्वारा शिक्षा  के क्षेत्र में शिक्षा  प्रसार के साथ-साथ चलायी जा रही अन्य सहगामी गतिविधियां विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. एम.सी. मालू ने कहा कि कांतिकुमार आर. पोदार व पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार की इच्छा है कि महाविद्यालय में इस प्रकार के साहित्यिक व सांस्कृतिक जैसे बहुआयामी कार्यक्रम होते रहने चाहिए। जिससे विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता रहे। अध्यक्ष ने पुरस्कृत विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पोदार काॅलेज उप-प्राचार्य ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अनिता नागर व मुक्तक शर्मा ने किया।
पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कांतिकुमार आर. पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार का मानना है कि भविष्य में जल के महत्व को देखते हुए जल संरक्षण पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किये जाने चाहिए और काॅलेज के विद्यार्थियों को सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर पोदार काॅलेज व अपने अभिभावकों का मान बढ़ाने के लिये प्रयत्न करना चाहिए।


Share This