शनिवार, 19 जनवरी 2019

पोदार काॅलेज में चल रहे तीन दिवसीय मेले का हुआ समापन

नवलगढ़:- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था पोदार काॅलेज में चल रहे तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी के समापन समारोह के मुख्य अतिथि  हरिराम कालेर (अधिशाषी अभियंता), विशिष्ठ अतिथि  बंशीधर  सैनी (ब्लाॅक प्रारम्भिक शिक्षा  अधिकारी, नवलगढ़) श्री कांत मुरारका (एडवोकेट), डाॅ. अनिल शर्मा (प्राचार्य, सुबोध स्कुल), पोदार काॅलेज प्राचार्य डाॅ सत्येन्द्र सिंह थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. वी.एस. शुक्ला, निदेशक , आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट ने की। ने की। इस से पूर्व आज प्रातकालः से ही आगन्तुक विद्यार्थियों और स्टाॅफ सदस्यों की भारी भीड़ प्रदर्शनी  के अवलोकन के लिये आती रही। तीन दिन चली इस प्रदर्शनी  में कुल 52 स्कूल व लगभग 5000 विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी  में शिरकत  की व माॅडल्स व प्रोजेक्ट का अवलोकन कर प्रदर्शनी  की भूरि-भूरि प्रशंसा  की। प्रदर्शनी में आज राकेश  सर्राफ (व्यवसायी),  दामोदर प्रसाद शर्मा (पूर्व व्याख्याता),  मनीष ढाला   (अध्यक्ष, अखिल भारतीय कलाकार संघ),  उम्मेद जी महला (बी.ई.ई.ओ), भावेश  पराशर  (एच.डी.एफ.सी बैंक प्रबंधक) ने शिरकत  की और पोदार काॅलेज प्रबंधन के द्वारा लगायी गयी विज्ञान प्रदर्शनी की भूरि-भूरि प्रशंसा  की। मेले के तीसरे दिन भी विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। विद्यार्थियों का उत्साह आज परवान पर था। प्रदर्शनी को देखने पधारे विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी एवं स्टाफ सदस्यों ने छात्र/छात्राओं द्वारा बनाये गये माॅडल्स व प्रोजेक्टस का बारीकी से अवलोकन किया। बहुत से माॅडल्स विद्यार्थियों में कौतूहल और जिज्ञासा पैदा कर रहे थे। माॅडल्स के अलावा पोदार जीपीएस स्कूल के द्वारा बनाये गये हाॅरर हाउस को देखने में विद्यार्थियों ने भी खूब रूचि दिखाई। मेले में लगायी गयी स्टाॅल्स का अवलोकन कर विद्यार्थियों ने ज्ञानवर्द्धक जानकारियां प्राप्त की। छोटे बच्चों ने हाॅरर हाउस के करतबों का खूब आनन्द उठाया। बाहर से आये विद्यार्थियों और स्टाॅफ सदस्यों ने इस विज्ञान प्रदर्शनी और मेले को देखकर इसकी खूब सराहना की। मेले में पधारे विद्यार्थियों का पोदार काॅलेज के विद्यार्थियों द्वारा भरपूर मनोरंजन भी किया गया। 

मेले की सभी व्यवस्थाओं के संचालन में व्याख्याताओं के साथ एन.सी.सी. कैडेट्स, एन.एस.एस. के स्वयं सेवकों व स्काउट क्रू का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों द्वारा तैयार किये गये माॅडल्स की बहुत सराहना की और कहा कि इस प्रकार के माॅडल्स बनाकर दैनिक जीवन में अपनाकर जीवन को और भी अधिक सरल बनाया जा सकता है। अतिथियों ने काॅलेज प्रबंधन और विद्यार्थियों के बीच अच्छे सांमजस्य की प्रशंसा  की। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा  विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया -वर्किंग माॅडल में प्रथम स्थान दीपेन्द्र प्रसाद सैनी (बी.एस.सी पार्ट तृतीय गणित) व उनकी टीम को दिया गया। द्वितीय स्थान सुष्मिता  कुमारी (एम.एस.सी. प्रिवियस बाॅटनी) व इनकी टीम ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर रेणु सैनी (एम.एस.सी. फाइनल भौतिकी) व उनकी टीम को पुरस्कत किया।नाॅन वर्किंग माॅडल में प्रथम स्थान सगूफा (बी.एस.सी. पार्ट तृतीय बायो) व उनकी टीम को दिया गया। द्वितीय स्थान अजय पुनिया (एम.एस.सी. रसायन) व उनकी टीम ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर दिव्या सैनी (कक्षा 11, पोदार जी.पी.एस. स्कूल) व उनकी टीम को दिया गया। चार्ट में प्रथम स्थान अनना व उनकी टीम को दिया गया। द्वितीय स्थान पर अंकित यादव व उनकी टीम ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर पिंकी सांखला व उनकी टीम को दिया गया।
प्रदर्शनी में डिवाइन इवेन्टस की तरफ से भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश  की गई। कार्यक्रम के अंत में डाॅ. वी.एस. शुक्ला व प्राचार्य ने प्रदर्शनी के औपचारिक समापन की घोषणा की और सभी के सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। बाहर से आये प्राचार्यो, इन्चार्जो एवं जनता की मांग है कि भविष्य में इस प्रदर्शनी को पांच दिन के लिए आयोजित किया जाये। 
पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कांतिकुमार आर. पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार का मानना है कि इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी व शैक्षणिक मेलों के आयोजन होते रहने चाहिए। इससे विद्यार्थियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा , कौतूहल व ज्ञान-विज्ञान की जिज्ञासा बढ़ती है। इस प्रकार कीप्रदर्शनी व मेलों के लिए पोदार ट्रस्ट सदैव तत्पर रहा है।


Share This