Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

उदयपुरवाटी के मोनिका दिनेश असवाल के घर में लड़की का किया ढूंढ पूजन

खबर - विकास कनवा 
उदयपुरवाटी कस्बे सहित इलाके में ढूंढ पूजन का कार्यक्रम जगह जगह हो रहे हैं। इस दौरान उदयपुरवाटी कस्बे के सात बत्ती पर स्थित मोनिका असवाल पति दिनेश असवाल के घर में लड़की का ढूंढ पूजन किया गया पहले भी बेटे के जन्म पर ढूंढ पूजन किया था।अब बेटियां का मान बढ़ाने के लिए अब पहली बिटिया के जन्म पर भी ढूंढ पूजन किया जाने लगा है। इतना ही नहीं दिनेश असवाल के घर में लड़की ढसोटन भी किया गया था। लड़की के सभी परिवार के लोगों ने दादा,दादी, ताऊ, ताई ,बुआ, आदि ने हर्ष उल्लास के साथ लड़की का ढूंढ पूजन करवाया।