खबर - विकास कनवा 
पुलिस प्रशासन व खनिज विभाग के अधिकारी नही दे रहे है ध्यान । 
बाघोली । पचलंगी की अरावली पहाडिय़ों में इन दिनों प्रशासन व खनिज विभाग की मिली भक्ती से राजीव सेवा केन्द्र के पास न्यू कालौनी के पिछे पहाड़ी में ब्लास्टिक कर अवैध खनन के पत्थर के भरे ट्रैक्टर -ट्राँली चल रहे है। पास में कालौनी होने से लोगो को बलास्टिक से पत्थर गिरने का भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया यह अरावली पहाड़ी गैर मुमकिन पहाड़ी क्षेत्र में आती है। इन पहाडिय़ों में कई वर्षो से लगातार पत्थर खनन होने से कई पहाडिय़ा आधी से ज्यादा खत्म होगई है। पत्थर खनन करके प्रतिदिन सैकड़ौ ट्रैक्टर -ट्राँली  भरकर गुजरते है। जो आसपास के गंाव पापड़ा, झड़ाया नगर, सिरोही, नीमकाथाना, बाघोली, सराय , जोधपुरा सहीत दर्जनों गंावों में सप्लाई करते है। यह पत्थर मकान चिनाई के काम में लिया जाता है। कई वर्षाे पहले भी आसपास के लोगो ने अवैध पत्थर खनन से ब्लास्टिक होने पर रोक लगाई थी। इसके बाद भी पचलंगी के खनन माफि ये दोनो विभागों की मिली भक्ती से खनन करने लगे है। ग्रामीणों ने बताया कि पचलंगी चौकी के पुलिस कर्मी आते है और खनन बंद करने की कहकर खानापूर्ति कर चले जाते है पत्थरों से भरकर निकलने वाले ट्रैक्टरों को कुछ भी रोक टोक नही करते है। ग्रामीणों ने पचलंगी की अरावली पहाडिय़ों से हो रहे अवैध खनन को बंद करवाने की मांग की है। खनिज विभाग के अधिकारियों से बातचित करने पर फ ोन नही उठाया।  

 
 
 
 
