Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री गोदारा बसावा आए

खबर - पवन दाधीच 
सदस्यता अभियान में सदस्य बनने पर दिया जोर
खिरोड़ -बसावा में भाजपा ग्रामीण मंडल बसावा के कार्यालय में गुरूवार को भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री काशीराम गोदारा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष बीरबल भाखरिया ने की। विशिष्ट अतिथि योगेंद्र मिश्रा, मोहनलाल चूड़ीवाल, फूलचंद सैनी थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोदारा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से भाजपा के इस सउस्यता अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाजपा के सदस्य बनाएं जाने पर बल दिया। कार्यक्रम को बीरबल भाखरिया, योगेंद्र मिश्रा, मोहनलाल चूड़ीवाल व फूलचंद सैनी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर किशनलाल गुर्जर, भोम सिंह, अशोक शर्मा, राजेंद्र सैनी, राजेंद्र सिंह, जुगलाल, सुरेंद्र बीरबल सिंह आदि मौजूद थे।