बुधवार, 21 अगस्त 2019

नगरपालिका में याद किया स्व. राजीव गांधी को

खबर - कुलदीप सांखला 
मुकुंदगढ़. -नगरपालिका परिसर में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर मुकुंदगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश सुंडा के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन सत्यनारायण सैनी ने की। इस मौके पर ना केवल स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। बल्कि पौधे लगाकर उन्हें पौधांजलि भी दी गई। जिला परिषद सदस्य दिनेश सुंडा ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की कल्पना की थी और उसकी नींव रखी थी। जिसका असर आज देखने को मिल रहा है। इस मौके पर कस्बे में लगाने के लिए 75 पौधे भी बांटे गए। कार्यक्रम में सेवादल अध्यक्ष रामनिवास महरिया, पार्षद राजकुमार चेजारा, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष इकबाल लुहार, नदीक सिक्का, आनंदलाल चेजारा, प्रहलाद चेजारा, पुरुषोत्तम शर्मा, सलीम रंगरेज, राजकुमार कटारिया, विनोद सैनी, बुधराम योगी, इकबाल, गिरधारी नायक, डीके सुरोलिया, इनायक लुहार, सत्यनारायण चेजारा, कयूम, रोशन चौधरी, सुखराम कसेरू, विशाल डूडी, अजय सोमरा, सुरेंद्र जेजूसर व रामस्वरूप वैद्य आदि मौजूद थे।


Share This