शनिवार, 7 सितंबर 2019

पोदार शिक्षण संस्थाओं में मनाया गया शिक्षक दिवस

नवलगढ़:- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित पोदार काॅलेज, पोदार टी.टी. काॅलेज, पोदार जी.पी.एस., पोदार हिन्दी माध्यम एवं पोदार एस.के.पी. टायनी टोडलर प्ले स्कुल में शिक्षक  दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षक  एवंशिक्षिकाएं  सम्मिलित हुए व देश  में शिक्षा  के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. स्र्व पल्ली राधाकृष्णन को याद किया। सभी ने एक दूसरे को शिक्षक  दिवस की शुभकामनाऐं दी। 
पोदार ट्रस्ट के शैक्षिक निदेशक  डाॅ. वी.एस. शुक्ला, पोदार काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह, पोदार टी.टी. काॅलेज प्राचार्या  दुर्गा भोजक, पोदार जी.पी.एस प्राचार्या सोनिया मिश्रा व पोदार हिन्दी माध्यम प्राचार्य डाॅ. मोहन सिंह एवं पोदार एस.के.पी. टायनी टोडलर प्ले स्कुल सुश्री प्रेमलता ने गुरू-शिष्य  के संबंधों की महता व डाॅ. स्र्व पल्ली राधाकृष्णन का एक शिक्षक  के रूप में योगदान को सराहा तथा उनसे प्रेरणा लेने की शिक्षा  दी।
पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कान्तिकुमार आर. पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने प्रेषित अपने सन्देश  में शिक्षक  दिवस की शुभकानाऐं दी।


Share This