Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

2 अक्टूबर को पोदार ट्रस्ट, नवलगढ की ओर से गाँधी पार्क में होगी सर्वधर्म प्रार्थना सभा।

नवलगढः दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट की ओर से दिनांक 2 अक्टूबर को गाँधी पार्क में प्रात 7  बजे सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। जिसमें सरकारी प्रषासनिक  अधिकारी, नवलगढ  के गणमान्य नागरिक बन्धु स्काऊट्स, एन.सी.सी. एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुडे व्यक्ति एवं समस्त पोदार शिक्षण  संस्था इस सर्व धर्म सभा में भाग लेगें। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के 150 वीं जयन्ती के मौके पर इस सर्व धर्म प्रार्थना सभा के बाद पोदार काॅलेज में एक विशाल  स्वैच्छिक रक्तदान शिविर  का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सरकारी संगठनों /विभागांे, स्काउट गाईड, पोदार काॅलेज एन.सी.सी, एन.एस.एस. इकाई एवं पोदार बीएड काॅलेज एवं पोदार संस्थाओं का समस्त स्टाफ, शहर की अन्य शिक्षण  संस्थाएं और सामाजिक संगठनों द्वारा इस शिविर  में रक्तदान किया जायेगा। पोदार काॅलेज के एन एस एस यूनिट संख्या प्रथम व द्वितीय द्वारा एक दिवसीय कैम्प लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया जावेगा।  यह जानकारी पोदार काॅलेज प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह द्वारा दी गई है।