शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2020

बाबोसा का जीवन त्याग और समर्पण की मिसाल है - मिश्रा


नवलगढ़ -
 भाजपा नवलगढ़ शहर मंडल कार्यकर्ताओ द्वारा आज पूर्व उप राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री स्व भैरोसिंह शेखावत की जयंती बावड़ी गेट मनोहरदास बगीची में मनाई और पुष्पांजलि अर्पित की | कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने कहा बाबोसा का जीवन त्याग और तपस्या व समर्पण की मिसाल है विपरीत परिस्थितियों में जिस प्रकार से उन्होंने अपने को समय के साथ ढाला और अंत्योदय की अवधारणा का सूत्र पूरे राजस्थान को दिया वह अतुलनीय है | वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जगदीश जांगिड़ ने उनके नवलगढ़ से जुड़े संस्मरण बताये और साथ ही उनकी स्मृति के बारे में बताया की एक बार यदि वे किसी से मिल लेते तो हमेशा उन्हें स्मरण रहता था | भाजपा किसान मो जिलाध्यक्ष मोहनलाल चूड़ीवाल ने युवाओ से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वाहन किया | भाजपा किसान मो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फुलकचन्द सैनी ने कहा बाबोसा को सच्ची श्रद्धांजलि यही है की भाजपा का हर कार्यकर्ताओ समाज के अंतिम वर्ग को सरकार की योजनाओ का लाभ दिलाये और उनके सम्पूर्ण  अन्तोदय के सपने को साकार करे | मंडल उपाध्यक्ष तरुण मिंतर ने अपने विचार रखते हुए कहा की उनका संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा दायी है हमे विपरीत परिस्थियों में हमेशा संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए | कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विजय सोती ने किया , कार्यक्रम में  मंडल महामंत्री जयप्रकाश सैनी ,मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र भूदेका, संकल्प सिद्धि अभियान संयोजक धर्मेंद्र गढ़वाल ओबीसी मो पूर्व जिला मंत्री विनीत घोड़ेला, पूर्व मंडल महामंत्री रवि शर्मा, अल्पसंख्यक मो जिलामंत्री नदीम भाटी, ऋतिक स्वामी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष इमरान खान, मधुसूदन शर्मा उपस्थित रहे |


Share This