Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नवलगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद विजयपाल ढाका स्मारक पर साफ़ सफाई कर स्वछता का संदेश दिया


नवलगढ़ -
भाजपा शहर मंडल कार्यकर्ताओ ने भाजपा  प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज घुमचक्कर स्थित शहीद विजयपाल ढाका स्मारक पर साफ़ सफाई कर स्वछता का संदेश दिया | मंडल महामंत्री विजय सोती ने बताया सेवा सप्ताह के अंतर्गत विगत दो दिनों सेवा के कार्य जारी है और भाजपा का यही प्रयास है की समाज में एक जागरूकता का संदेश जाए आमजन अपने कर्तव्यों के प्रति सजग हो साथ ही जिस प्रकार से भाजपा सामाजिक सरोकार की पार्टी रही है उसके अंतर्गत प्रत्येक वर्ग तक इस सेवा सप्ताह के अंतर्गत पहुंच पाए यही उद्देश्य है | सेवा कार्य में महेंद्र भूदेका, मनोज जोशी, विकास गुरी,रितिक स्वामी, राजेश शर्मा, पंकज जांगिड़,सुनील कुमावत, संदीप स्वामी, रामावतार कुमावत, जितेंद्र घोड़ेला, अभय शर्मा ने योगदान दिया |