Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

डी.पी.एस में मनाया गुड फ्राइडे

 


डूण्डलोद ।
डूण्डलोद पब्लिक स्कूल, डूण्डलोद में आज गुड फ्राइडे मनाया गया। इस अवसर पर अध्यापक बी. अरुण कुमार ने ईसा मसीह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। अध्यापिका सुमन ने ईसा मसीह की शिक्षाआंे से अवगत कराया।

विधालय सचिव बी.एल. रणवां ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुड फ्राइडे को ईसा मसीह ने धरती पर बढ़ रहे पाप के लिए बलिदान देकर निःस्वार्थ प्रेम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दिन ईसा मसीह ने उत्पीड़न और यातनाएं सहते हुए मानवता के लिए अपना शरीर त्याग दिया। उन्हांेने मानव प्रेम की सीमा नहीं बांधी वे स्वार्थ से परे थे।

प्राचार्य जी.प्रकाश ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि ईसा मसीह प्रेम और करुणा की ऐसी मूर्ति है। ईसा के वचन और संदेश प्रेम से युक्त है, जो सीधे हमारे हदय में प्रवेश करते है। उनका करुणा का द्वार सभी के लिए खुला है। आध्यात्मिक ज्ञान में प्रवेश करने के लिए ईसा मसीह भौतिकता के मोह को कम करके त्याग,सेवा और परोपकार का रास्ता चुनने का संदेश देते है। उनकी और भी शिक्षाएं जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाली हैं । साथ ही जो चमत्कार ईसा मसीह ने किए उनमें मानव कल्याण की भावना निहित थी।