रविवार, 8 मई 2022

पोदार ट्रस्ट के संस्थापक स्व. आनन्दीलाल पोदार की 83वीं पुण्यतिथि मनाई |


नवलगढ़ |
पोदार ट्रस्ट के संस्थापक स्व. आनन्दीलाल पोदार की 83वीं पुण्यतिथि नवलगढ़ के गण्यमान्य नागरिकों के सानिध्य में पोदार सर्किल पर मनाई | पोदार ट्रस्ट के सचिव प्रो. एम. सी. मालू, सी. ई. ओ. श्री सुबेनॉय तालुकदार, पोदार कॉलेज के प्राचार्य, डॉ. सत्येन्द्र सिंह, उप प्राचार्य डॉ. विनोद सैनी, पोदार बी. एड. कॉलेज प्राचार्य डॉ. दुर्गा भोजक, पोदार जी.पी.एस. प्राचार्य जीन. सीके, पोदार हिन्दी मीडियम प्राचार्य डॉ. पूजा पंवार, पोदार आई.टी. आई. प्राचार्य डॉ. श्याम सुन्दर बख्शी, पोदार एस. के. पी. टाईनी टोडलर प्राचार्या प्रेमलता, पोदार जी.पी.एस. बेरी स्कूल रेजुला देवासी एवं उपस्थित स्टाफ सदस्यों ने स्व. आनन्दीलाल पोदार की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा प्रकट की |

पोदार ट्रस्ट के सचिव प्रो. एम.सी. मालू ने जानकारी प्रकट करते हुए कहा कि 21 अक्टूबर सन 1874 में नवलगढ़ में जन्में आनन्दीलाल पोदार ने पोदार परिवार की 31वीं पीढ़ी को सुशोभित किया | सन 1940 में अल्पायु में ही इनका देवलोक गमन हो गया | इनका बचपन संघर्ष में बीता किन्तु सफलताएँ मिली | सन 1907 में मुंबई कॉटन ब्रोकर्स संगठन के प्रथम अध्यक्ष बने | राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रेरणा से सन 1921 में तिलक स्वराज फंड में दो लाख एक हजार रूपए का दान देकर राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र नवलगढ़ में आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट की स्थापना की तथा महात्मा गाँधी इसके प्रथम अध्यक्ष बने | राजस्थान में जयपुर, नवलगढ़ भवानी मंडी और मुंबई में भी शिक्षण संस्थानों की स्थापना की एवं शिक्षा का अलख जगा कर पुनीत कार्य किया | इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र के अतिरिक्त धार्मिक क्षेत्र में रूचि रखते हुए सांता क्रूज मुंबई में लक्ष्मी नारायण का मंदिर एवं जयपुर में राम मंदिर की स्थापना करके पुनीत कार्य किया |

स्व. आनन्दीलाल पोदार द्वारा जो शिक्षा के लिए शिक्षा रूपी वृक्ष रोपा गया |उसको इनके सुपुत्र डॉ. रामनाथ आ. पोदार ने पल्लवित किया | जो आज वट वृक्ष का रूप ले चुका है |

स्व. कान्तिकुमार आर. पोदार ने अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित की गयी संस्थाओ को और अधिक विकसित किया। जिनका प्रत्यक्ष उदाहरण पोदार हवेली म्यूजियम जिसने देश में ही नहीं अपितु दुनिया में नवलगढ को नई पहचान दिलाई । पोदार कॉलेज, पोदार बी.एड. कॉलेज, पोदार आई.टी.आई., पोदार इंग्लिश मीडियम, पोदार हिन्दी मीडियम, पोदार एस.के.पी.टाईनी टोडलर प्ले स्कूल, पोदार जी.पी.एस. स्कूल बेरी जैसी संस्थाएँ प्रगति की ओर अग्रसर है । दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के वर्तमान चेयरमैन श्री राजीव के. पोदार एवं ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार महाविद्यालय में नए रोजगारन्मुखी कोर्स लाकर एवं विभिन्न कम्पनियों के सानिध्य में जरूरतमंद को रोजगार दिलाने के लिए प्रयत्नशील  हैं ।

इस आयोजन में किसान मोर्चा झुन्झुनूं की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन कुल्हरी, अलायन्स क्लब इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दयाशंकर जाँगिड़, प्रान्तपाल श्री अब्दुल जब्बार खोखर, लार्ड कृष्णा के अध्यक्ष श्री सुहित पाड़िया, मेजर डी.पी. शर्मा, वृक्षमित्र श्री श्रवण कुमार, प्रो. चेतन दाधीच, श्री दिनेश चंदेल आदि लोग उपस्थित रहे ।



Share This