शनिवार, 26 नवंबर 2022

डी.पी.एस डूंडलोद में मनाया संविधान दिवस



डूण्डलोद
। डूण्डलोद पब्लिक स्कूल,डूण्डलोद में आज संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्रा प्रकृति एवं अध्यापिका श्रांजली ने संविधान की विशेषताआंे पर प्रकाश डाला। छात्रा कनिका ने ‘‘मै संविधान हूँ‘‘ विषय पर कविता प्रस्तुत की।

विधालय सचिव बी.एल.रणवां ने मार्ग-दर्शन करते हुए कहा कि भारतीय संविधान अनेक दृष्टियों से एक अनुपम संविधान है। हमारे संविधान में अनेक ऐसे विशिष्ट लक्षण हैं जो इसे विश्व के अन्य संविधानो से पृथक पहचान प्रदान करते है। हमारा संविधान केवल एक संविधान ही नही है बल्कि देश की संवैधानिक तथा प्रशासनिक पद्धति की महत्वपूर्ण पहलुओ से संबंधित एक विस्तृत वैज्ञानिक संहिता भी हैं।

प्राचार्य जी.प्रकाश ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि हमारा संविधान बहुत ही विस्तृत एवं व्यापक है। इसमें 395 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियाँ, दो परिशिष्ट है तथा इसे 22 खंडो में विभाजित किया गया है। शांति के समर्थक हमारे संविधान में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग तथा विश्व शांति के आदर्शो को मान्यता दी गई है। संविधान में राज्य का यह कर्तव्य निश्चित किया गया है कि वह अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, शांति और सुरक्षा के लिए प्रयत्न करे। इस प्रकार संविधान में ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम्‘‘ का आदर्श वाक्य परिलक्षित होता है जो कि हमारी भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण तत्व है।

कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य धनंजय लाल, प्रभारी शशि ढ़ाका तथा सांस्कृतिक प्रभारी सुनिल श्रीवास्तव उपस्थित थे।


Share This