शनिवार, 26 नवंबर 2022

पोदार काॅलेज में गाँधी जयंती पर सर्वधर्म सभा का आयोजन



दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट नवलगढ द्वारा संचालित सेठ जी. बी. पोदार काॅलेज, नवलगढ में गाँधी जयंती का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के प्रथम ट्रस्टी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की गई।

उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन गाँधी पार्क में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नवलगढ, उपखण्ड अधिकारी श्रीमती सुमन सोनल रही। कार्यक्रम के विषिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष शोएब खत्री, उपाध्यक्ष श्री कैलाष चोटिया, सी.बी.ई.ओ. श्री अषोक शर्मा रहे।

गाँधी, शास्त्री जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात् सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। अतिथियों के संबोधन के पश्चात् रामधुन का गायन किया गया।

अधिषाषी निदेषक श्री एम. डी. शानभाग, सचिव एम.सी. मालू, सी.ओ.ओ. ए.पी.टी. प्रतीक पाराषर, पोदार काॅलेज प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह, उप-प्राचार्य डाॅ. विनोद कुमार सैनी, पोदार टी. टी. काॅलेज प्राचार्या डाॅ. दुर्गा भोजक, उप-प्राचार्य श्री अनिल शर्मा, पोदार जी.पी.एस. प्राचार्य श्री जीन. सी. के., श्रीमती स्नेहलता के. पोदार टायनी टोडलर प्राचार्या सुश्री प्रेमलता, पोदार जी.पी.एस. स्कूल, बेरी की प्राचार्या श्रीमती रेजुला देवासी, पोदार हिन्दी माध्यमिक स्कूल प्राचार्या डाॅ. पूजा पँवार, पोदार हवेली म्यूजियम गाईड श्री सुनिल शर्मा, पोदार आई. टी. आई प्राचार्य श्री एस.एस. बक्षी, एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राकेष कुमार जाँगिड़, प्रो. श्यामा डीडवानिया, एन.सी.सी. अधिकारी श्री सुरेन्द्र सिंह तँवर, डाॅ. दयाषंकर जाँगिड़, डाॅ. राजेष यादव, मेजर डी. पी. शर्मा, मोहन लाल चूड़ीवाल, श्रीमती कमला कालेर, श्री बहादुर सिंह, तहसीलदार श्री ज्वाला सिंह मीणा, श्री दीपचंद पँवार पोदार काॅलेज के सभी विभागाध्यक्ष, व्याख्याता, कर्मचारीगण, एन.एस.एस., एन.सी.सी., स्काउट के स्वयंसेवक सहित नगर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. अनिल शर्मा ने किया। आज दिनांक 02 अक्टूबर, 2022 से 08 अक्टूबर, 2022 तक माननीय सुश्री वेदिका पोदार द्वारा प्रेरित ‘‘ज्वाॅय आॅफ गिविंग वीक (दानोत्सव सप्ताह)’’ की शुरूआत की गई।

पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री राजीव के. पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री श्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। 



Share This