बुधवार, 23 नवंबर 2022

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुमन कुलहरी गढ़वाल को बनाया झुंझुनू जिला प्रभारी


 भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुमन कुलहरी गढ़वाल को बनाया झुंझुनू जिला प्रभारी। नवलग-प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार राज्य की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी अभियान के तहत संपूर्ण प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकाली जाएंगी।जिसके कार्यक्रम प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किए जाएंगे जिसके सफल क्रियान्वयन हेतु प्रभारियों की नियुक्तियां की गई है। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की ओर से डॉ सुमन कुलहरी गढ़वाल को झुंझुनू जिले का प्रभारी बनाया गया है। इन जन आक्रोश यात्राओं में विशेष रुप से जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में किसान जन आक्रोश चौपाल के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ,दिनांक 1 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक प्रत्येक विधानसभा में भाजपा द्वारा जनाक्रोश यात्रा के तहत  किसान जन आक्रोश चौपाल के कार्यक्रम को प्रभावी रूप से किए जाने के लिए जिले की प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक ग्राम पंचायत में 1 ग्राम संयोजक दो सह संयोजक एक महिला संयोजक  की नियुक्ति की जाएगी जिसके लिए एक समिति का गठन किया गया है , जिसकी जिला झुंझुनू प्रभारी डॉ सुमन कुल्हारी गढ़वाल को एवं संयोजक  रतन सिंह तंवर जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, संयोजक  रोहिताश ठोलिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य , संयोजक सहीराम गुर्जर सह संयोजक  सतीश चौधरी ,सह संयोजक  मूलचंद सैनी को नियुक्त किया गया है इस कमेटी के द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में इसी प्रकार कमेटियों का गठन होगा एवं किसान जनाक्रोश चौपाल का आयोजन किया जाएगा भाजपा के इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं को ,सुना जाएगा सभी प्रकार की जनता की समस्याओं को लिखित में शिकायत के रूप में दर्ज किया जाएगा और सरकार के विरुद्ध जन आंदोलन खड़ा करके जन आक्रोश यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जायेंगी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सभी ग्रामीण व शहरी जनता किसानों की आवाज बनकर किसानों के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाएगी


Share This